हल्द्वानी– फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी पाने के कई मामले अब तक सामने आ चुके हैं ताजा मामला फिर से सामने आया है। जहां दो ग्रामीण डाक सेवक के हाई स्कूल के प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए हैं जिसके बाद दोनों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है।
दरअसल दोनों को डेढ़ महीने पहले अनंतिम नियुक्ति के तहत भीमताल क्षेत्र में तैनाती मिली थी, और विभाग द्वारा इनके प्रमाण पत्र की जांच कराई गई तो हरियाणा बोर्ड के पास जांच के लिए दोनों डाक सेवकों के प्रमाणपत्रों को भेजा गया, जहां बोर्ड ने डेढ़ महीने बाद जांच कर दोनों डाक सेवकों के हाईस्कूल के प्रमाण पत्रों को फर्जी बताया है। जिसके बाद डाक सेवा के विभागीय अधिकारियों ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए दोनों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। बताया जा रहा है डाक विभाग में अधिकारियों के अनुसार दोनों सेवकों को स्थाई नीति मिलने तक ₹12000 प्रति माह वेतन दिया जा रहा था। फिलहाल प्रवर डाक अधीक्षक नैनीताल कंचन सिंह चौहान का कहना है कि दोनों को बर्खास्त कर दिया गया है अब एफ आई आर दर्ज कराने की कार्यवाही की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात
अक्षय कुमार मसूरी में, जाह्नवी कपूर नैनीताल में, जानिए क्यों बॉलीवुड को पसंद आ रहा उत्तराखंड
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिले बढ़े, 17 दिन में परीक्षा परिणाम, अब इन कार्यक्रमों की तैयारी
हल्द्वानी: गवर्नमेंट हाउसिंग सहकारी समिति का चुनाव संपन्न, इन सदस्यों के हाथों में आई जिम्मेदारी
उत्तराखंड में नर्सिंग की बढ़ीं सीटें, विदेशों में भी मिल रहीं नौकरियां
उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा? 
