हल्द्वानी- जिले में शनिवार को कोरोनावायरस कोविड-19 के 592 मरीज मिले हैं इसके अलावा 12 संक्रमित मरीजों ने भी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा है जिनमें से पांच संक्रमित मरीज हल्द्वानी के हैं। लगातार बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ज्यादातर लोगों को होम आइसोलेशन पर रख रहा है। आंकड़ों की बात अगर की जाए तो अभी 5663 लोगों की जांच रिपोर्ट आना शेष है और सुशीला तिवारी अस्पताल में भी मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 336 पहुंच गया है जिनमें से 70 मरीज की हालत गंभीर है और 25 वेंटिलेटर पर हैं।
शनिवार को लालकुआं के वार्ड नंबर 4 की वृद्ध महिला की मृत्यु हुई उसके अलावा लाल कुआं बिंदुखत्ता और बरेली रोड में 12 लोग और संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा शहर के अन्य इलाकों में भी लगातार कोरोनावायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है लिहाजा प्रशासन लोगों से कोविड-19 कि नियमों का पालन करने की पुरजोर अपील कर रहा है लगातार हो रही सैंपल इन और कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग के जरिए इस संक्रमण का पता चल रहा है। संडे के दिन कर्फ्यू रोजाना नाइट कर्फ्यू और 2:00 बजे से बाजार बंद किए जाने के बावजूद भी फिलहाल प्रशासन इस संक्रमण के चक्र को तोड़ पाने में नाकाम रहा है लिहाजा लोगों से अपील की जा रही है कि वह घरों के अंदर ही रहे अपने और अपने परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखकर अनावश्यक बाहर न घूमे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बिठौरिया में विराट हिन्दू सम्मेलन, संस्कृति और एकता पर दिया जोर
उत्तराखंड: बीज मंत्र से दूर होते हैं सभी दुख: मनोज कृष्ण जोशी
उत्तराखंड बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026 का भव्य समापन, हल्द्वानी में सजी सफलता की शाम
उत्तराखंड: यहां सिंचाई विभाग की खुली नहर में बुजुर्ग हुए चोटिल; जिला प्रशासन की क्यूआरटी ने दर्ज कराया मुकदमा
उत्तराखंड: यहाँ पूर्व विधायक के भाई की पड़ोसीने की निर्मम हत्या
उत्तराखंड: खटीमा दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनसमस्याएं
उत्तराखंड: खटीमा में क्रिकेट मैच के दौरान सीएम धामी ने मारा लंबा शॉट, खिलाड़ी भी रह गए दंग
उत्तराखंड: यहां 8 छात्राओं संग शिक्षिका क्लास में बेहोशी की हालत में, मचा हड़कंप
हल्द्वानी : रामपुर रोड पर सड़ा गला शव मिलने से मची सनसनी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) हल्द्वानी के विकासकार्यों को लेकर DM के ADB और अधिकारियों के स्पष्ट निर्देश 

