हल्द्वानी: साइबर अपराधी नए-नए तरीके से अपराध को अंजाम दे रहे हैं। इसी के तहत नैनीताल साइबर सेल टीम ने साइबर अपराधियों के चुंगल में फंसे 10 लाख 53 हजार 578 रुपए रिकवर कर पीड़ित को लौटाए। वहीं पीड़ित ने पैसे मिलने पर नैनीताल पुलिस का धन्यवाद किया। वहीं पुलिस ने लोगों को बढ़ते साइबर अपराध से सचेत रहने की अपील की है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी साइबर सेल नितिन कोहली ने बताया कि मामला फरवरी माह का है, जहां हल्द्वानी के जज फार्म निवासी सागर सिंह जीना को dream11 के तहत 15 लाख रुपए का पुरस्कार मिला था. लेकिन सागर सिंह जीना को पुरस्कार मिलने की जानकारी साइबर अपराधियों को भी हो गई। जिसके बाद साइबर अपराधियों ने अपने आपको dream11 का कर्मचारी बताते हुए उनसे बैंक का पूरा डिटेल ले लिया, बैंक डिटेल लेने के बाद साइबर अपराधियों ने उनके खातों को हैक कर लिया था।

इस दौरान dream11 ने उनके खाते में प्राइस के 15 लाख रुपए में से टैक्स काटकर खाते में ₹1053000 जमा करा दिए, जिसकी भनक साइबर ठगों को लग गई। साइबर ठग पैसे को निकालने की फिराक में थे, वहीं बैंक खाता हैक हो जाने की सूचना सागर सिंह ने हल्द्वानी साइबर सेल को तत्काल दी। जिसके बाद साइबर सेल ने तत्परता दिखाते हुए बैंक खाते को लॉक कराया और इनाम की राशि को खाते से निकलने से बचा लिया। पीड़ित ने पैसे मिलने पर नैनीताल पुलिस का धन्यवाद किया। वहीं नैनीताल पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह का साइबर अपराध की सूचना 1930 नंबर पर दें।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
