हल्द्वानी में 147वीं ऐतिहासिक रामलीला का आगाज, झंडा पूजन के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत
हल्द्वानी। शहर की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं को जीवंत रखने वाली 147 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक रामलीला का आगाज आज झंडा पूजन के साथ हो गया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य लोगों ने भाग लेकर शुभारंभ किया और इस अनूठी परंपरा को संजोए रखने का संकल्प लिया।
हल्द्वानी के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में हर वर्ष की भांति इस बार भी दिव्य और भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस रामलीला को सफल बनाने के लिए लंबे समय से स्थानीय कलाकार और नागरिक पूरी निष्ठा से जुटे हुए हैं।
विशेषता यह है कि यहां दिन और रात दोनों समय रामलीला का मंचन होता है, जिसे देखने के लिए दूर-दराज़ से श्रद्धालु और दर्शक पहुंचते हैं। मंच पर जीवंत होती पौराणिक झलकियां और पात्रों का प्रभावशाली अभिनय दर्शकों को अध्यात्म और भक्ति रस से सराबोर कर देता है।
हल्द्वानी की यह रामलीला न सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र है बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक धरोहर का भी प्रतीक बन चुकी है। आने वाले दिनों में लीला मंचन के दौरान विभिन्न प्रसंगों का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिनका लोगों को बेसब्री से इंतजार है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चमोली सुरंग हादसा: नौ श्रमिकों की मौत…छह अब भी लापता, पानी और दलदल ने रोका रेस्क्यू
पीपलकोटी टनल हादसे पर सीएम धामी ने संभाली कमान, 16 मजदूरों का रेस्क्यू; बाकी को निकालने के लिए अभियान जारी
पीपलकोटी टनल हादसा: आखिर कैसे और क्यों फंसे मजदूर? मलबा-पानी घुसने के बाद शुरू हुआ रेस्क्यू
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) भारी बारिश के अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड में यहां सड़क किनारे अचानक पलटा कंटेनर, नीचे दब गया 19 साल का मजदूर; मौत !
सीएम धामी का खास संदेश, जानिए क्यों की प्रदेशवासियों से ये अपील
छात्रों की जरूरतों का रखा ध्यान, सीएम धामी ने दून विश्वविद्यालय को दी ई-बसों की सौगात
बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट! उत्तराखंड में 14 से 17 अगस्त तक संभलकर रहें, कई जिलों में भारी बारिश
हल्द्वानी :CM धामी के निर्देश पर दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे का काम पूरा
नैनीताल : मंगोली-खुर्पाताल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, बच्चों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा 
