Haldwani News: त्यौहारी सीजन में लोग घरों का लौट रहे है। ऐसे मंे चोर की सक्रिय हो गये है। दिवाली के चलते शहरों से युवा हर दिन पहाड़ लौट रहे है। अब घटना हल्द्वानी की है। जहां दुबई से पहाड़ को जा रहे एक युवक के हल्द्वानी में 50 हजार रुपये चोरी हो गये। रूपये चोरों होने की भनक युवक को लगी तो उसने तुंरत दो किशारों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, लेकिन पुलिस ने पैसे वापस दिलाने का आश्वासन देकर युवक को गांव भेज दिया। आज तीन दिन बाद भी युवक को चोरी हुए रूपये नहीं मिल पाये।
जानकारी के अनुसार दुबई में नौकरी करने वाले अल्मोड़ा जिले के बिंता गांव निवासी दिगम्बर चंद तिवारी ने बताया कि विगत 14 अक्तूबर को वह दिल्ली होते हुए हल्द्वानी पहुंचा। देर शाम खाना खाने के बाद वह पहाड़ जाने के लिए टैक्सी में बैठ गयो। इस दौरान वहां घूम रहे दो किशोरों ने उसके बैग से 50 हजार रुपये की नकदी निकाल ली। दिगम्बर का कहना है कि उसने किशोरों का पीछा कर उन्हें पकड़ लिया और कोतवाली ले आया।

पुलिस ने पूछताछ के लिए दोनों किशोरों को मंगलपड़ाव चैकी भेजने की बात कही। इसके बाद वह शिकायती पत्र व फोन नंबर कोतवाली में देकर गांव जाने को चले गया। आज तीन दिन बाद भी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने पर युवक ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। इस मामले में कोतवाल हरेंद्र चैधरी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के दोपहिया वाहन बेचने वाले डीलरों पर होगी कड़ी कार्रवाई
उत्तराखंड: यहां विवाह में अड़चन बनी सौतेली माँ की कर डाली हत्या
उत्तराखंड: यहां पागल कुत्तों का आतंक, तीन दिन स्कूल बंद
उत्तराखंड: एलटी शिक्षकों को TET से राहत देने की मांग, सुमित हृदयेश बोले- नहीं होने देंगे अन्याय
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) कल इस जिले में छुट्टी घोषित
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update
देहरादून :(बड़ी खबर ) BJP नें घोषित किए जिलों के प्रभारी और सह प्रभारी
वन अधिकारी प्रकृति के प्रहरी, विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण जरूरी: सीएम धामी
उत्तराखंड: नौकरी किसे मिलेगी? सरकारी कर्मचारी की मौत के बाद दो पत्नियों के दावे से फंसा मामला
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों आरोपियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज 
