हल्द्वानीः (बड़ी खबर) लाखों की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ़्तार, हल्द्वानी में रहकर करता था कबाड़ का काम…

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Haldwani News: पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने 105 ग्राम स्मैक साथ एक तस्कर को गिरफतार किया। जिसके पास से एक इलैक्टानिक तराजू भी बरामद हुआ है। आज एसएसपी पंकज भट्ट ने खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस कैनाल रोड जीएसटी भवन के पास वाहन चैक कर रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति हाइडिल पनचक्की की ओर से कैनाल रोड की तरफ पैदल आ रहा था। जिसके पीठ पर एक बैग टंगा था।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार के 4 साल: 819 पंचायत भवन बने, 7 हजार किमी सड़कें हुईं गड्ढामुक्त

पुलिस को देख वह रूक गया और फुटपाथ से नीचे उतरने लगा। पुलिस ने जब उसे आवाल लगाई तो वह तेजी से आगे भागने लगा। ऐसे में पुलिस को उसपर शक हुआ। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने जब उसका बैग चैक किया तो उसमें से करीब 105 ग्राम स्मैक निकली। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसका नाम सग्गन पुत्र कमसर निवासी ग्रमा ओझा बदांयु यूपी है। वह काफी समय से हल्द्वानी में रहकर कबाड़ का काम करता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: LPG के बढ़ते दामों के बीच कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कालाबाजारी रोकने के दिए निर्देश

पुलिस को देख वह रूक गया और फुटपाथ से नीचे उतरने लगा। पुलिस ने जब उसे आवाल लगाई तो वह तेजी से आगे भागने लगा। ऐसे में पुलिस को उसपर शक हुआ। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने जब उसका बैग चैक किया तो उसमें से करीब 105 ग्राम स्मैक निकली। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसका नाम सग्गन पुत्र कमसर निवासी ग्रमा ओझा बदांयु यूपी है। वह काफी समय से हल्द्वानी में रहकर कबाड़ का काम करता है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें