उधम सिंह नगर में गुलदार की दस्तक वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के बाजपुर क्षेत्र में बन्नाखेड़ा बैरियर के पास गुलदार दिखाई देने से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई सड़क किनारे गुलदार नजर आने पर राहगीरों और वाहन चालकों ने सुरक्षित दूरी बना ली…कुछ लोगों ने दूर से इसका वीडियो भी बनाया…जिसके बाद पूरे इलाके में इसकी चर्चा शुरू हो गई।

जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम सतर्क हो गई…अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है और गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है…जरूरत पड़ने पर सर्च अभियान भी चलाया जाएगा।

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि सुबह-शाम जंगल और खेतों के आसपास अकेले न जाएं। बच्चों को भी अकेले बाहर न भेजें। यदि कहीं गुलदार दिखाई दे तो उसके पास जाने या फोटो-वीडियो बनाने की कोशिश न करें…बल्कि तुरंत वन विभाग या पुलिस को सूचना दें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: दादी के सामने खेल रहा था 10 साल का रियांशु, अचानक गुलदार उठा ले गया; फिर झाड़ियों में मिला शव

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि थोड़ी-सी लापरवाही भी खतरनाक साबित हो सकती है फिलहाल पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें