- Uttarakhand Weather Update: प्रदेश में लगातार तापमान में बढ़ोतरी, शनिवार को दर्ज किया गया इतना तापमान, जानिए कैसा रहेगा अगले 4 दिन तक मौसम।
- Dehradun News- परे देश भर में गर्मी सब के पसीने छुड़ाने पे लगी हुई है। संभवता हर दिन तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड राज्य में भी पिछले 15 दिनों से तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते शनिवार को राज्य में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वही अगले 4 दिन तक ऐसे ही गर्मी पड़ने की संभावना जताई जा रही है। सबसे ज्यादा तापमान हरिद्वार में दर्ज किया गया।
- यहां शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वही देहरादून अधिक तापमान के मामले में दूसरे नंबर पर रहा। राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक 19 अप्रैल को राज्य के अधिकांश जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है। बारिश से पहले तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। साथ ही मौसम विभाग का कहना है कि उत्तरकाशी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में अगले चार से पांच दिन मौसम शुष्क बना रहेगा। आपको बता दें नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर में पिछले 7 दिनों के बढ़ती गर्मी के बीच यहां तापमान 7 डिग्री उछल गया। दिन के समय गर्म हवाएं चल रही हैं। आने वाले दिनों में लू चलने की संभावना जताई जा रही है।
ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
