HALDWANI NEWS- देर शाम रामपुर रोड में एक ट्रक ने स्कूटी सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्कूटी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घायल युवक को सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ सिटी कालोनी देवलचौड़ खाम निवासी नितिन शर्मा पुत्र हरि प्रकाश स्कूटी संख्या यूके04 एन1246 से अपने किरायेदार सौरभ जोशी के साथ घर की ओर जा रहा था। तभी हल्द्वानी से आ रहे ट्रक संख्या यूके06सीबी 3081 ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में नितिन शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सौरभ जोशी घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक सडक़ को पार करते हुए खेत में पलट गया।
सूचना मिलते ही गन्ना सेंटर चौकी प्रभारी संजीत राठौर और एसआई मनोज यादव मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में सौरभ जोशी को सुशीला तिवारी हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। नितिन शर्मा हल्द्वानी के आर्यमान विक्रम बिरला स्कूल के शिक्षक थे।
बताया जा रहा है कि नितिन शर्मा हल्द्वानी के आर्यमान विक्रम बिरला स्कूल के शिक्षक थे। जबकि सौरभ जोशी उनके किराये पर रहता था। वह बागेश्वर का रहने वाला है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



केशव नेगी मामले में मुख्यमंत्री धामी ने की दिल्ली की मुख्यमंत्री से की बात
उत्तराखंड: दयारा बुग्याल लापता बबीता पांडे मामला, सर्च ऑपरेशन में लगे हेलीकॉप्टर, जानिये क्या निकला
न्याय में देरी नहीं, समयबद्ध समाधान जरूरी: जूडिशियम 2.0 सम्मेलन में बोले मुख्यमंत्री धामी
टैटू बना सुराग, उत्तराखंड पुलिस ने 25 दिन में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर केस
नैनीताल : नियमित वर्कचार्ज कर्मचारियों की बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
उत्तराखंड: SIR की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को BLO घर-घर बांटेंगे गणना फार्म
नैनीताल के रूसी बाईपास पर पर्यटकों का हाई वोल्टेज ड्रामा
ब्रिक्स मंच पर गूंजा उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल, सिल्क्यारा रेस्क्यू बना मिसाल
उत्तराखंड : यहां 700 किलोमीटर दूर तक पीछा, 25 दिन की मेहनत रंग लाई, पुलिस ने सुलझाया ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री 
