हल्द्वानी (नैनीताल): हल्द्वानी के प्रतिष्ठित फॉर्च्यून वॉकवे मॉल हल्द्वानी ITC होटल्स में ‘उत्तराखंड बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स (UBEA) 2026’ का गरिमामय आयोजन उत्साह और सम्मान के माहौल में संपन्न हुआ। प्रीत टेक द्वारा आयोजित इस समारोह में राज्य के अलग-अलग जिलों से आए उद्यमियों और संस्थानों को सम्मानित किया गया…जिन्होंने अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ दर्ज की हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रीत टेक के निदेशक दिलप्रीत सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की आर्थिक प्रगति में छोटे और मध्यम व्यवसायों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है…और ऐसे मंच राज्य की प्रतिभाओं को पहचान देने का काम करते हैं।
आतिथ्य क्षेत्र में शानदार सेवाओं और पर्यटन को बढ़ावा देने वाले प्रतिष्ठानों को सम्मानित किया गया, जिनमें प्रमुख हैं:
त्रिनंतरा रिसॉर्ट एंड स्पा (नैनीताल)
वेलकमहोटल बाय ITC होटल्स जिम कॉर्बेट (अल्मोड़ा)
सराका होटल्स एंड रिसॉर्ट्स
वानप्रस्थ रिसॉर्ट्स
विलासिता रिसॉर्ट
जिंजर पंतनगर
जिंजर देहरादून
नमामि रिसॉर्ट्स LLP
विंटरलाइन गोल्ड रिसॉर्ट
Peaks and Pines रिसॉर्ट (पौड़ी गढ़वाल)
शिक्षा क्षेत्र के प्रेरणादायक संस्थान
शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता और नवाचार के लिए सम्मानित संस्थानों में शामिल रहे:
Beersheba School Almora
Cynthia Senior Secondary School Nainital
CAD Institute of Advanced Skills
Beleza Divine Pvt Ltd
Ek Onkar Global Academy
Study Abroad Immigration Consultant Haridwar
रिटेल और व्यापार क्षेत्र
स्थानीय व्यापार को नई ऊँचाइयों पर ले जाने वाले उद्यम भी सम्मानित हुए:
Viga Wallpaper Hub
Ashoka Bearing Enterprises
Ion Hydrotech Water Solutions
Perfect Enterprises USN
Laxmi Enterprises Dehradun
रियल एस्टेट व सेवाएँ
Bhupi Property
VKJ Projects
Uplift Financial Consultancy Services
Blessed Mechanics
कैफे और रेस्टोरेंट
The Cabana USN
Kathipura Kathirole
विशेष सम्मान
स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय योगदान के लिए
Q Health Diagnostics को विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे…जिनमें हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश, राज्य मंत्री रेनू अधिकारी तथा अन्य जनप्रतिनिधि और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े विशिष्ट लोग शामिल थे।
समारोह के अंत में सभी विजेताओं ने इस पहल को राज्य के उद्यमियों के लिए प्रेरणादायक बताते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया। यह आयोजन न केवल सम्मान का मंच बना…बल्कि उत्तराखंड की उभरती व्यावसायिक ऊर्जा का उत्सव भी साबित हुआ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बिठौरिया में विराट हिन्दू सम्मेलन, संस्कृति और एकता पर दिया जोर
उत्तराखंड: बीज मंत्र से दूर होते हैं सभी दुख: मनोज कृष्ण जोशी
उत्तराखंड बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026 का भव्य समापन, हल्द्वानी में सजी सफलता की शाम
उत्तराखंड: यहां सिंचाई विभाग की खुली नहर में बुजुर्ग हुए चोटिल; जिला प्रशासन की क्यूआरटी ने दर्ज कराया मुकदमा
उत्तराखंड: यहाँ पूर्व विधायक के भाई की पड़ोसीने की निर्मम हत्या
उत्तराखंड: खटीमा दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनसमस्याएं
उत्तराखंड: खटीमा में क्रिकेट मैच के दौरान सीएम धामी ने मारा लंबा शॉट, खिलाड़ी भी रह गए दंग
उत्तराखंड: यहां 8 छात्राओं संग शिक्षिका क्लास में बेहोशी की हालत में, मचा हड़कंप
हल्द्वानी : रामपुर रोड पर सड़ा गला शव मिलने से मची सनसनी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) हल्द्वानी के विकासकार्यों को लेकर DM के ADB और अधिकारियों के स्पष्ट निर्देश 
