GOVT JOB: रेलवे में बंपर भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए भर्ती का मौका…

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Railway Recruitment 2022: रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC), सेंट्रल रेलवे ने अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत अप्रेंटिस के 2400 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 16 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 जनवरी से शुरू की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बेटी को लगातार कर रहा था परेशान, मां पहुंची पुलिस के पास

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग / स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग द्वारा प्रमाणित नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 15 साल से 24 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) संयुक्त छापेमारी, 7 कोचिंग सील, छात्रों के जिंदगी से कोई समझौता नहीं

मुंबई क्लस्टर के लिए 1659 पद, भुसावल क्लस्टर के लिए 418 पद, पुणे क्लस्टर के लिए 152 पद, नागपुर क्लस्टर के लिए 114 पद और सोलापुर क्लस्टर के लिए 79 पद सहित अप्रेंटिस के कुल 2422 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : लालकुआं की ग्रामीण सड़कों के लिए 372.42 लाख मंजूर

आधिकारिक वेबसाइट rrccr.com पर 16 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें