UTTARAKHAND GOVT JOB- यूकेएसएसएससी भर्ती 2021 के तहत 10वीं व आठवीं पास के लिए सरकारी ड्राइवर और डिस्पैच राइडर बनने का मौका है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
उत्तराखंड में आठवीं और 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका है। उत्तरखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने ड्राइवर, डिस्पैचर राइडर और प्रवर्तन ड्राइवर के पदों पर भर्ती निकाली है. यूकेएसएसएससी भर्ती 2021 के नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 164 वैकेंसी निकली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू होगी। जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर 2021 है. जबकि फीस का भुगतान 12 अक्टूबर तक कर सकते हैं। यूकेएसएसएससी भर्ती 2021 के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर करना है।
अब वन टाइम रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों ने ओटीआर प्रोफाइल नहीं बनाई है, वह आवेदन से पहले बना लें। ओटीआर में दी गई जानकारी या डाटा आवेदन पत्र का भाग बनता है। इसलिए आवेदन पत्र भरने से पूर्व ओटीआर में दर्ज जानकारियों को अच्छी तरह जांच लें।
यूकेएसएसएससी भर्ती 2021 के तहत वैकेंसी
ड्राइवर- 161 पद
प्रवर्तन ड्राइवर- 02 पद
डिस्पैच राइडर- 01 पद
आवश्यक शैक्षिक योग्यता
ड्राइवर- आठवीं पास होने के साथ कम से कम पांच साल पुराना वैध ड्राइविंग लाइसेंस
डिस्पैच राइडर- 10वीं पास होने के साथ वैध लाइसेंस
इतनी मिलेगी सैलरी-
ड्राइवर और डिस्पैच राइडर- 21700 – 69100 (लेवल-03)
आयु सीमा – 21 से 42 वर्ष. उत्तराखंड के एससी, एसटी व ओबीसी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट मिलेगी. आयु की गणना एक जुलाई 2021 से होगी।
आवेदन फीस
उत्तराखंड के एससी, एसटी व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग- 150 रुपये
अनारक्षित वर्ग – 300 रुपये

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : देश के परमाणु ऊर्जा विभाग में बतौर वैज्ञानिक हल्द्वानी के अजय महरा का हुआ चयन
उत्तराखंड : अलकनंदा नदी में तैरता मिला बुजुर्ग का शव, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
उत्तराखंड के लोगों के लिए जरूरी खबर, 29 जून से तेज बारिश और आंधी के आसार
किसानों पर मेहरबान केंद्र और राज्य सरकार, रुद्रपुर से करोड़ों की योजनाओं का हुआ शुभारंभ
पहली बार इंटरनेशनल मार्केट में पहुंची उत्तराखंड की रेनबो ट्राउट मछली, अब 30 टन और निर्यात की तैयारी
देहरादून : CM धामी ने संवेदनशील समय में सीधे दिए निर्देश, निहंग रातों रात लौटे
देहरादून में आधी रात हाई अलर्ट: निहंगों की सूचना पर प्रेमनगर बना छावनी, घंटों जाम में फंसे लोग
उत्तराखंड: रात में कहा- ‘मैं जान देने जा रहा हूं’, सुबह नैनी झील में मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव
उत्तराखंड तीन-चार दिन में पहुंच जाएगा मानसून प्रदेशभर में जारी रहेंगी प्री मानसून गतिविधियां 
