देहरादून- जनपद में ऑमिकॉन वायरस का एक केस मिलने के फलस्वरूप आज 23 दिसम्बर, 2021 को मुख्य सचिव महोदय की अध्यक्षता में सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, उत्तराखण्ड शासन तथा सचिव, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग, सचिव, मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड सरकार, पुलिस महानिदेशक तथा महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उत्तराखण्ड की उपस्थिति में ऑमिकॉन (Omicron ) वेरियन्ट के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के दृष्टिगत भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में उच्च स्तरीय विचार-विमर्श किया गया तथा समस्त जिलाधिकारियों एवं मुख्य चिकित्साधिकारियों को उक्त वायरस से बचाव हेतु ठोस कार्यवाही जैसे-अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन, दवाईयां इत्यादि की समुचित व्यवस्था हेतु निर्देश दिये गये एवं इसके अतिरिक्त ऑमिकॉन (Omicron) वेरियन्ट के संक्रमण को रोकने से सम्बन्धित सभी पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया।
यह भी निर्णय लिया गया कि समस्त जनपदों को कोविड जाँच तथा टीकाकरण हेतु डोर-टू-डोर सर्वे को तीव्र गति से कराया जाये तथा दिन-प्रतिदिन ऑमिकॉन (Omicron) वेरियन्ट के संक्रमण से सम्बन्धित सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श किया जायेगा और आवश्यकता पड़ने पर सख्त कदम उठाया जायेगा। यदि आवश्यकता होगी तो नाइट कर्फ्यू अथवा अन्य प्रतिबन्ध लगाये जाने पर भी विचार किया जायेगा ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया 5 साल का बच्चा, मौके पर मौत !
उत्तराखंड की युवती से मुंबई में रेप: फिल्म एकेडमी संचालक और पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत
उत्तराखंड: हल्द्वानी के शिवम धपोला ने CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
उत्तराखंड : राहत: वार्ता के बाद बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत
रामनगर, कालाढूंगी, कोटाबाग और बैलपड़ाव के इलाकों में 14 अक्टूबर तक रहेगी बिजली कटौती
उत्तराखंड : दमुवाढूंगा की बेटी श्रेया टम्टा का UKPCS में चयन, डिप्टी जेलर पद हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा
उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार 
