UP NEET UG Counselling 2023 First round Schedule: चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण महानिदेशालय, उत्तर प्रदेश ने यूपी राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा, यूपी नीट यूजी 2023 के फर्स्ट राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया है. पहले काउंसलिंग दौर के लिए रजिस्ट्रेशन 25 जुलाई को सुबह 11 बजे शुरू होगी, जो उम्मीदवार नीट यूजी परीक्षा में रैंक होल्डर हैं वे पात्रता रखते हैं वे उम्मीदवार एडमिशन की इस प्रक्रिया के लिए आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं. पहले काउंसलिंग राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 28 जुलाई को सुबह 11 बजे समाप्त होगी.
उम्मीदवारों को 25 जुलाई को सुबह 11 बजे से 28 जुलाई को शाम 5 बजे तक पेमेंट करना होगा. छात्रों को शुल्क के रूप में 2,000 रुपये का भुगतान करना होगा. इस दौरान अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी किया जाएगा. पहले काउंसलिंग राउंड की मेरिट लिस्ट 29 जुलाई को घोषित की जाएगी. इसके बाद उम्मीदवारों को 31 जुलाई से 3 अगस्त के बीच अपने पसंदीदा संस्थानों के लिए ऑनलाइन ऑप्शन भरने का फॉर्म भरना होगा.
केवल वे उम्मीदवार जिनके डॉक्यूमेंट ऑनलाइन वेरिफिकेशन के दौरान वेरिफाइड किए गए हैं प्रक्रिया और सुरक्षा शुल्क जमा करने पर विकल्प भरने की प्रक्रिया के लिए पात्र होंगे. मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में राज्य कोटा सीटों के लिए उम्मीदवारों को 30,000 रुपये की राशि जमा करनी होगी. प्राइवेट मेडिकल और डेंटल कॉलेज में एक सीट के लिए, उम्मीदवारों को 3,00,000 रुपये और 2,00,000 रुपये की जमा करना होगा.
फाइनल सीट अलॉटमेंट लिस्ट 3 अगस्त या 4 अगस्त को घोषित की जाएगी. उम्मीदवार 5 अगस्त से 8 अगस्त तक अलॉटमेंट पत्र डाउनलोड कर सकेंगे. मेडिकल में एमबीबीएस और बीडीएस और उत्तर प्रदेश के डेंटल कॉलेज कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए यूपी एनईईटी 2023 आयोजित किया जा रहा है.


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई बड़ी Update
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणा, महिलाओं को रोडवेज में फ्री टिकट और भीं कई घोषणा
हल्द्वानी:(बड़ी खबर)CM धामी का कल हल्द्वानी दौरा, ये रहा कार्यक्रम
उत्तराखंड: शिक्षकों के अनुरोध के आधार पर तबादले का आदेश
उत्तराखंड: यहां रिश्वत लेने पर एसआई-एएसआई निलंबित
उत्तराखंड : यहां पत्नी ने की लड़ाई तो पति ने कर दी हत्या
उत्तराखंड : राज्य खेल विवि के लिए कुलपति सहित 94 पदों को मिली मंजूरी
हल्द्वानी: (दुखद) हादसे में छात्रा की मौत, चौकी के सामने शव रखकर हंगामा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेरे सपनों का उत्तराखंड पर विद्यार्थियों से किया संवाद
मौसम ने रोका हेलीकॉप्टर, लेकिन नहीं रुका CM धामी का सफर; सड़क मार्ग से चंपावत पहुंचे 

