हरिद्वार: खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट Video

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • हरिद्वार में खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

हरिद्वार: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब गंगा नदी के जलस्तर पर भी दिखाई देने लगा है। हरिद्वार में गंगा नदी 294.10 मीटर के जलस्तर पर बह रही है, जो कि खतरे के निशान 294.00 मीटर से ऊपर है। इससे शहर के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

बारिश बनी खतरे की वजह

ADVERTISEMENTSAd

प्रदेश के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बीते कुछ दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। नदी में तेज बहाव और बढ़ते जलस्तर ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ

प्रशासन अलर्ट मोड पर

प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सभी संवेदनशील क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया है।
जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें हालात पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं, और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी

प्रशासन की अपील:

निचले इलाकों के निवासी सतर्क रहें।

अफवाहों पर ध्यान न दें, केवल अधिकृत सूचनाओं पर विश्वास करें।

आवश्यक न हो तो गंगा घाटों और जलभराव वाले क्षेत्रों में न जाएं।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें