Uttarakhand Govt Job- उत्तराखंड के युवाओं के लिए इस बार एक के बाद एक भर्ती का पिटारा खुलने जा रहा है। राज्य की धामी सरकार लगातार युवाओं के लिए विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों को भरने के लिए एक के बाद एक भर्तियों का आयोजन कर रही है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने एक बार फिर एक और विज्ञप्ति जारी करते हुए 423 रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी भर्ती विज्ञप्ति के अनुसार पशुपालन विभाग के अंतर्गत सहायक 3 पद, चारा सहायक के दो पद, उद्यान विभाग के अंतर्गत खाद्य प्रसंस्करण शाखा वर्ग 2 के एक रिक्त पद, डेयरी विकास विभाग के अंतर्गत दुग्ध निरीक्षक के 3 पद, कृषि विभाग के अंतर्गत सहायक कृषि अधिकारी के 188 पद, उद्यान विभाग के 26, सहायक मशरूम अधिकारी के 3 पद, मधु विकास निरीक्षक के दो पद, सहायक प्रशिक्षण अधिकारी उद्यान के 3 पद, सहायक प्रशिक्षण अधिकारी वनस्पति विज्ञान के 3 पद, मशरूम प्रवेशक के चार पद, प्रयोगशाला सहायक के 4 पद, उद्यानिकी विकास शाखा वर्ग के 181 पदों यानी कुल 423 रिक्त पदों पर आवेदन मांगे गए हैं।
प्रति विज्ञप्ति के अनुसार ऑनलाइन आवेदन 5 अक्टूबर से शुरू होंगे जबकि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 18 नवंबर 2021 रखी गई है परीक्षा शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 20 नवंबर रखी गई है और लिखित परीक्षा का अनुमानित समय मार्च 2022 रखा गया है आवेदन करने वाले अभ्यर्थी उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर भर्ती विज्ञप्ति को अच्छी तरह पढ़ने के बाद ही आवेदन करें।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
1 thought on “उत्तराखंड-(लो आगयी एक और भर्ती) राज्य के विभिन्न विभागों में 423 पदों पर आई भर्ती, जानिए पूरी जानकारी”
Comments are closed.



उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर 

Very nice