Haldwani News- शहर में कोरोना वायरस का प्रकोप फिर से देखा जा रहा है। कोरोना वायरस के कस कम होने के बाद स्कूल और कॉलेजों को खोला गया है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में दो अन्य छात्राएं कोरोना संक्रमित पाई गई है। यह संख्या कुल 7 हो गई है। यह सभी छात्राएं एमबीबीएस प्रथम वर्ष की है। इन मामलों के सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सभी 125 छात्रों के सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है।
वर्ष 2020-21 बैच में 125 छात्र-छात्राएं हैं। दो अगस्त से नए बैच की पढ़ाई शुरू हुई है। हालांकि संक्रमित हुई दो छात्राओं 12 अगस्त को कॉलेज पहुंची थी। कोरोना पॉजिटिव सैंपलों को आगे जांच के लिए डेल्टा वायरस के पता लगाने के लिए भेजा जाएगा। प्रभारी प्राचार्य प्रा. जीएस तितियाल ने 29 अगस्त तक कक्षाएं को बद करा दिया है। वहीं मैस के स्टॉफ की भी कोरोना जांच कराई है। खाना हॉस्टल रूम तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संक्रमित हुई छात्राओं पर डॉक्टर नजर बनाएं हुए हैं और अन्य बच्चों को बचाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
उत्तराखंड में बुधवार को सामने आया कोरोना बुलेटिन
उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 32 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 22 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या भी बढ़कर 320 पहुंच गई है। जबकि मंगलवार को प्रदेश में 310 सक्रिय मामले थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड की युवती से मुंबई में रेप: फिल्म एकेडमी संचालक और पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत
उत्तराखंड: हल्द्वानी के शिवम धपोला ने CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
उत्तराखंड : राहत: वार्ता के बाद बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत
रामनगर, कालाढूंगी, कोटाबाग और बैलपड़ाव के इलाकों में 14 अक्टूबर तक रहेगी बिजली कटौती
उत्तराखंड : दमुवाढूंगा की बेटी श्रेया टम्टा का UKPCS में चयन, डिप्टी जेलर पद हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा
उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं 
