लालकुआं- केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी के बाद आज 1975 से बहुप्रतीक्षित रही जमरानी बांध परियोजना को हरी झंडी मिल गई है। 1980 से 90 तक जमरानी बांध बनाए जाने को लेकर चलाए गए किसान आंदोलन में तत्कालीन किसान संघर्ष समिति के महामंत्री और पूर्व विधायक नवीन दुमका ने इस परियोजना की केंद्रीय कैबिनेट द्वारा स्वीकृति दिए जाने पर स्वागत किया है।
और उम्मीद जताई है कि अब शीघ्र ही हल्द्वानी सहित पूरे तराई भाबर में पेयजल और सिंचाई का संकट दूर होगा पूर्व विधायक दुमका ने बताया कि उन्होंने 1980 से लेकर 90 तक जमरानी बांध बनाने के लिए किसानों के साथ मिलकर लंबा आंदोलन चलाया और जमकर संघर्ष किया। आज 4 दशक बाद केंद्र की भाजपा सरकार ने इसे हरी झंडी देकर उनके आंदोलन के संघर्ष की नींव को सकारात्मक दिशा प्रदान की है पूर्व विधायक दुमका ने केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री वह सांसद अजय भट्ट और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि 1975 में शिलान्यास हुई यह परियोजना अब जल्द धरातल पर उतरेगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चमोली टनल हादसा: एक और श्रमिक बाहर निकाला गया, दो की तलाश अब भी जारी
लालकुआं : आईटीसी पेपर मिल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस
देहरादून :(बड़ी खबर) स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री ने की 7 बड़ी घोषणाएं
उत्तराखंड : मुक्तेश्वर घूमने आए पर्यटकों की टैंपो ट्रैवलर खाई में गिरी, दो की मौत कई घायल
महानिदेशक बंशी धर तिवारी ने फहराया तिरंगा, बोले- जिम्मेदारी और पारदर्शिता से करें कर्तव्यों का पालन
मुख्यमंत्री आवास में सीएम धामी ने फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ
देहरादून :(बड़ी खबर) इन जिलों में कल भारी बारिश का अलर्ट जारी
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update
हल्द्वानी : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हल्द्वानी द्वारा मनाया गया अखण्ड भारत संकल्प दिवस
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, PWD ने तैयार किया प्लान 
