देहरादून- उत्तराखंड में स्पा सेंटर देह व्यापार के अड्डे में तब्दील होते जा रहे हैं। इसी क्रम में यहां राजधानी देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया टीम ने मौके से एक महिला समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनमें स्पा सेंटर का संचालक भी शामिल है साथ ही मौके पर दो पीड़ित महिलाओं को रेस्क्यू किया गया जिनसे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था।
पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि सहारनपुर रोड पर स्थित स्पर्श स्पा सेंटर एंड सलून में अनैतिक कार्य किए जा रहे हैं सटीक सूचना के आधार पर पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने इस पर सेंटर में छापेमारी कर एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया इस दौरान पुलिस ने दो पीड़ित महिलाओं को भी रेस्क्यू किया जिनसे स्पा संचालक मजबूरी का फायदा उठा कर जबरन देह व्यापार करवा रहा था।
इस दौरान पुलिस को मौके पर आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। पुलिस ने स्पा संचालक दीपक निवासी मोहित विहार , रंजीता निवासी मोहित विहार , राहुल निवासी प्रेम नगर व कामिल निवासी मुजफ्फरनगर ,चरणजीत निवासी अलीगढ़ को गिरफ्तार कर अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: एलटी शिक्षकों को TET से राहत देने की मांग, सुमित हृदयेश बोले- नहीं होने देंगे अन्याय
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) कल इस जिले में छुट्टी घोषित
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update
देहरादून :(बड़ी खबर ) BJP नें घोषित किए जिलों के प्रभारी और सह प्रभारी
वन अधिकारी प्रकृति के प्रहरी, विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण जरूरी: सीएम धामी
उत्तराखंड: नौकरी किसे मिलेगी? सरकारी कर्मचारी की मौत के बाद दो पत्नियों के दावे से फंसा मामला
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों आरोपियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज
उत्तराखंड: पहाड़ से गिरे बोल्डर ने मचाई तबाही, कैलाश यात्रा के अहम रास्ते पर टूटा पुल
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज, धूप में भी जारी रही जनजागरण पदयात्रा
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 80 हजार से ज्यादा छात्रों ने भेजे निबंध 

