हल्दूचौड़। शांत ग्रामीण क्षेत्र में निरंतर बड़ रही अपराधिक वारदातों पर लगाम लगाने में हल्दूचौड़ चौकी पुलिस नाकाम साबित हो रही है। आए दिन अपराधिक वारदातों को अंजाम देकर चोर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं ।
रविवार को अज्ञात चोरों द्वारा हनुमान मंदिर रोड में हजामत कराने एक बालबर की दुकान में आए पूर्व सैनिक की स्कूटी चोरी कर चौकी पुलिस को एक और चुनौती दी है।
जानकारी के अनुसार बमेटाबंगर खीमा निवासी पूर्व सैनिक प्रातः 11बजे के लगभग यहां हनुमान मंदिर रोड में स्थित बालबर मिलन हेयर ड्रेसर में अपनी हजामत बनाने आए थे और उन्होंने अपनी स्कूटी बालबर की दुकान के बाहर खड़ी की थी किंतु जब वह हजामत कराकर बाहर निकले तो उनकी स्कूटी संख्या यू के 04 आर 6317 पर अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर लिया था।
बता दें कि शांत ग्रामीण क्षेत्र में बीते दिनों में चोरी की वारदातों में एकदम से इजाफा हुआ है। जिसे देख कर लग रहा है कि हल्दूचौड़ चौकी पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी है और चोर पुलिस को चकमा देकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
पीड़ित पूर्व सैनिक ने मामले की सूचना चौकी पुलिस को दे दी है पुलिस द्वारा सीसीटीवी के आधार पर चोर का पता लगाया जा रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
