Haldwani- जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देश पर कर्फ्यू ग्रस्त बनभूमपुरा क्षेत्र में आवश्यक सेवाओं को सुचारु करने के साथ ही मेडिकल स्टोर खुलवाए गए हैं साथ ही बनभूलपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सुचारू कर दिया गया है।
रविवार को कर्फ्यू ग्रस्त बनभूलपुरा क्षेत्र में प्रशासन की टीम ने आवश्यक सेवाओं को बहाल किया जोनल मजिस्ट्रेट ए पी वाजपेई ने आवश्यक सेवाओं को सुचारू करवाया और बीमार लोगों के लिए बनभूलपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सुचारु किया गया है। इसके अलावा लाइन नंबर 17 निवासी डेढ़ वर्षीय मोहम्मद इजहान जो की बीमारी से ग्रसित था उसे वन भूलपुरा चिकित्सालय में ले जाकर इलाज के उपरांत राजकीय वाहन से घर तक छोड़ा गया है। प्रशासन शांति व्यवस्था के साथ-साथ आवश्यक सेवाओं को सुचारू कर रहा है।

हल्द्वानी – कुमाऊं मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक श्री ए पी वाजपेई ने बताया है कि आज हल्द्वानी के कर्फ्यू क्षेत्र के लाइन नंबर 17, किदवई नगर, इंदिरा नगर, नई बस्ती, लाइन नंबर 08 के साथ ही अन्य क्षेत्रों में भारत और इंडेन गैस का वितरण कराया गया है।
गौरतलब है कि कल केएमवीएन ने कर्फ्यू क्षेत्र को छोड़कर अन्य स्थानों में गैस आपूर्ति सुचारू की थी, वहीं आज कर्फ्यू प्रभावित क्षेत्र में भी गैस का वितरण कर दिया गया है। आज कर्फ्यू प्रभावित क्षेत्र में गैस के साथ ही सब्जी, दूध आदि सामग्री का वेंडर के माध्यम से पहुंचाई गई ।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी के बाद रामनगर डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव से पहले ही छात्र संगठन ABVP में बगावत
नई टीम के साथ आगे बढ़ेगा पंजाबी वूमेंस क्लब, 2026-28 की कार्यकारिणी का विस्तार
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप के ऑडिशन में 100 से ज्यादा कलाकार, अब 27 सितंबर को होगा ग्रैंड फिनाले
उत्तराखंड: पहाड़ों में सफर होगा आसान, उत्तराखंड में 160 किमी लंबे रोपवे नेटवर्क की तैयारी
स्ट्रीट लाइट खराब मिली तो तुरंत होगी कार्रवाई, नैनीताल में दो कर्मचारियों को मिली जिम्मेदारी
उत्तराखण्ड: यहां दिन में बनते थे पेंटर, रात में करते थे चोरी!…बंद मकान कांड का ऐसे खुला राज
उत्तराखंड: सीएम धामी का दिखा लोक अंदाज, बदरीनाथ में चांचणी पर थिरके
हल्द्वानी : ABVP के अध्यक्ष प्रत्याशी धीरज ITI गैग के आरोप पर बोले, मेरा किसी गैंग से कोई संबंध नहीं
अल्मोड़ा में मामूली कहासुनी के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या, बचाने आई 95 साल की मां पर भी हमला 
