उत्तराखंड में सितंबर महीने के लिए सस्ती हुई बिजली की दरें

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • उत्तराखंड में सितंबर महीने के लिए सस्ती हुई बिजली की दरें

देहरादून: ऊर्जा निगम ने सितंबर महीने के लिए बिजली की नई दरें जारी कर दी हैं। इस बार फ्यूल एंड पावर परचेज कॉस्ट एडजेस्टमेंट में रिबेट देने का फैसला लिया गया है। इसके चलते सितंबर महीने में बिजली की दरों में सात पैसे से लेकर 26 पैसे प्रति यूनिट की छूट उपभोक्ताओं को मिलेगी।

केंद्र सरकार की ओर से हर महीने फ्यूल एंड पावर परचेज कॉस्ट एडजेस्टमेंट की व्यवस्था को लागू की

ADVERTISEMENTSAd

66 बिजली खरीद को व्यवस्थित किया जा रहा है। समय पर पॉवर परचेज एग्रीमेंट किए जा रहे हैं। ताकि महंगी बिजली खरीद से बचा जा सके। उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक राहत उपलब्ध कराई जा सके। – अनिल कुमार, एमडी यूपीसीएल

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग

गई है। इसके तहत अब हर महीने बिजली खरीद का भार और राहत उपभोक्ताओं पर दी जाती है। इस महीने कम बिजली खरीद के कारण राहत मिली है। बीपीएल श्रेणी के उपभोक्ताओं को सात पैसे प्रति यूनिट की छूट दी गई है। घरेलू उपभोक्ताओं को 18 पैसे, कॉमर्शियल उपभोक्ताओं

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान

को 26 पैसे, सरकारी संस्थानों को 25 पैसे प्रति यूनिट की छूट दी गई है। प्राइवेट ट्यूबवेल को आठ पैसे, कृषि के लिए 11 पैसे, एलटी और एचटी इंडस्ट्री को 25 पैसे, मिक्सड लोड 23 पैसे, रेलवे 23 पैसे और इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन को भी बिजली बिलों में 22 पैसे प्रति यूनिट की छूट मिलेगी।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें