थराली: रविवार दोपहर 2:42 बजे उत्तराखंड में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। थराली और बागेश्वर जिले से सटे क्षेत्रों में अचानक आई इस हलचल से लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। हालांकि, किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है…लेकिन लोग दहशत में आ गए।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 मापी गई और इसका केंद्र बिंदु बागेश्वर में 10 किलोमीटर की गहराई पर रहा। ग्वालदम क्षेत्र में झटके अधिक महसूस किए गए। नंदकिशोर जोशी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, चमोली ने कहा कि भूकंप का केंद्र बागेश्वर जिले में था। हालांकि किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।
भूविज्ञान विशेषज्ञ नरेश कुमार के अनुसार, उत्तराखंड हिमालयी क्षेत्र में आने के कारण भूकंप के झटके आम हैं। इंडियन प्लेट और यूरेशियन प्लेट के बीच लगातार घर्षण और दबाव के कारण जमीन में एनर्जी उत्पन्न होती है। जब यह दबाव चट्टानों द्वारा झेला नहीं जा पाता, तो अचानक एनर्जी बाहर निकलती है और भूकंप के झटके महसूस होते हैं। यह भूकंप ऐसे समय आया है जब थराली पहले भी आपदा का सामना कर चुका है…जिससे लोगों में डर है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहाँ थाने में महिला दरोगा से मारपीट, दंपति गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) सरकारी वाहन चालकों के 72 पदों पर भर्ती
देहरादून :(बड़ी खबर) 106 दरोगाओ के तबदले, चढ़ेंगे पहाड़
उत्तराखंड: STF की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की बिजली तार चोरी का खुलासा
उत्तराखंड: सीएम धामी ने खुद की स्व-गणना, डिजिटल जनगणना की शुरुआत
उत्तराखंड: कल नैनीताल पहुंचेंगे CM धामी, अधिकारियों संग कानून व्यवस्था पर करेंगे चर्चा
उत्तराखंड: वीकेंड पर हल्द्वानी-काठगोदाम में ट्रैफिक डायवर्जन लागू
उत्तराखंड: सीएम धामी का सख्त संदेश: अब योजनाओं में देरी नहीं, अधिकारियों को चेतावनी
हल्द्वानी: पत्रकार पर मुकदमे के विरोध में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई वापस लेने की मांग
देहरादून :(भर्ती:भर्ती) 72 पदों पर आई सीधी भर्ती 

