कुमाऊँ विश्वविद्यालय के योग विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ नवीन भट्ट को देहरादून में इंटरनेशनल एसोसियेशन ऑफ़ लाइनस क्लब द्वारा योग,सामाजिक व शैक्षिक क्षेत्रों में किये गए उत्कृष्ट कार्य हेतु सर्वपल्ली राधाकृष्णन अवार्ड्स -2020 से सम्मानित किया गया।डॉ नवीन भट्ट को यह सम्मान इंटरनेशनल लायंस क्लब के गवर्नर डॉ अश्वनी काम्बोज द्वारा देहरादून में प्रदान किया गया।डॉ नवीन भट्ट द्वारा योग,सामाजिक व शैक्षिक क्षेत्र में किये गए उत्कृष्ठ कार्यों हेतु यह सम्मान प्रदान किया गया है।डॉ नवीन भट्ट के संयोजन में कोविड काल में लगभग 18 लाख लोगों को निरंतर एक माह तक योग का प्रशिक्षण देने के साथ ही विश्वभर के लगभग 300 विशेषग्यों के व्याख्यान आयोजित करा कर लोगों को लाभान्वित किया गया।प्रतिवर्ष 21 मई से 21 जून तक सैकड़ो निशुल्क योग शिविरों का आयोजन करने के साथ ही सेमिनार,कार्यशालाओं आदि के माध्यम से समाज को जागरूक किया जा रहा है।डॉ नवीन भट्ट योग पर अभी तक दर्जन भर से अधिक पुस्तकें प्रकाशित होने के साथ ही राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय पत्रिकाओं में अनेक शोध पत्र प्रकाशित हो चुके है।इससे पूर्व डॉ नवीन भट्ट को उत्तराखंड योग रत्न,कुमाऊँ गौरव सम्मान,योग रत्न महर्षि पतंजलि सम्मान से विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।केंद्रीय विश्वविद्यालय गढ़वाल के डॉ विनोद नॉटियाल,डॉ रजनी नॉटियाल व देव संस्कृति विश्वविद्यालय के डॉ सुरेश लाल वर्णवाल को भी यह सम्मान प्रदान किया गया।
केदारनाथ- जल्द अपने भव्य स्वरूप में दिखेगी केदार पुरी, मुख्य सचिव ने निरीक्षण कर दिए यह निर्देश



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान 
