- जिला आबकारी अधिकारी मिले कार्यालय से नदारद, जिलाधिकारी ने की सर्विस ब्रेक।
आबकारी विभाग के सहायक लेखाकार और कनिष्ठ सहायक के विरुद्ध कार्रवाई के आदेश।
चमोली : जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने मंगलवार को जिला आबकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय में जिला आबकारी अधिकारी के साथ ही दो अन्य कर्मचारी कार्यालय से नदारद मिले। जिस पर जिलाधिकारी ने आबकारी अधिकारी के साथ ही अन्य कर्मचारियों के एक दिन का वेतन काटने और आबकारी अधिकारी के सर्विस ब्रेक करने और अन्य कर्मचारियों की वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी है।
जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि चमोली में नये वित्तीय वर्ष में अंग्रेजी शराब की दुकानों का व्यवस्थापन किया जाना है। जिसके लिए मंगलवार को आबकारी अधिकारी को बुलाया गया था। लेकिन आदेशों के बावजूद आबकारी अधिकारी कार्यालय में उपस्थित नहीं हुए। जिस पर जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश के साथ जिला आबकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जहां कार्यालय से जिला आबकारी अधिकारी दुर्गेेश्वर कुमार त्रिपाठी गायब मिले।
वहीं सहायक लेखाकार धीरज भट्ट और कनिष्ठ सहायक मनीष रावत भी कार्यालय से नदारद पाए गए। कार्यालय पीआरडी कर्मचारी के भरोसे छोड़ा गया था। जिस पर जिलाधिकारी ने कार्रवाई करते हुए आबकारी अधिकारी का एक दिन का वेतन रोकते हुए सर्विस ब्रेक दे दिया है। साथ ही सहायक लेखाकार और कनिष्ठ सहायक के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक दिन का वेतन रोकते हुए वेतन वृद्धि पर भी रोक लगा दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में चार आरोपित जिला बदर, इस साल अब तक 98 लोगों पर हुई कार्रवाई
हल्द्वानी : रोते हुए बोले विधायक सुमित हृदयेश—मेरी जान को खतरा, फोन टैपिंग का लगाया आरोप
उत्तराखंड के युवाओं को सिखाई जाएंगी विदेशी भाषाएं, हर जिले में ट्रेनिंग सेंटर खोलने की तैयारी
देहरादून में होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, पंजीकरण शुरू; जानिए क्या होगा खास
मेरठ के सौरभ हत्याकांड में बड़ा फैसला, नीले ड्रम केस में साहिल और मुस्कान को फांसी की सजा
पहली बार हल्द्वानी पहुंचे भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मीडिया सह संयोजक भुवन जोशी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
उत्तराखंड नेपाल सीमा पर सक्रिय है ईसाई मिशनरियां
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट
सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम 

