उत्तराखंड: मीडिया से बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के अधिकारियों को सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने दिए निर्देश

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून – सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने जिला सूचना अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी तेज़, सटीक और व्यापक रूप से जनता तक पहुँचाई जाए। उन्होंने सोशल मीडिया पर तथ्यात्मक और सकारात्मक सामग्री प्रकाशित करने, सक्सेस स्टोरीज़ को नियमित रूप से साझा करने और मीडिया से बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।

बंशीधर तिवारी ने कहा कि जिला सूचना कार्यालयों की भूमिका महत्वपूर्ण है….इसलिए सभी सरकारी कार्यक्रमों की समयबद्ध कवरेज सुनिश्चित की जाए। आपदा जैसी घटनाओं की कवरेज के लिए एसओपी तैयार करने और प्रेस सेवा पोर्टल व फिल्म शूटिंग अनुमति से जुड़े कार्य समय पर संपादित करने के निर्देश भी दिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी द्वारा गुंडा एक्ट में 5 व्यक्तियों को किया जिला बदर

उन्होंने बताया कि विभाग को मजबूत करने के लिए पुनर्गठन का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है तथा खाली पद भरने की प्रक्रिया जारी है। बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें