- 38वें राष्ट्रीय खेल में उत्तराखंड के उत्कृष्ट द्विवेदी ने लॉन बॉल में जीता स्वर्ण
38वें राष्ट्रीय खेल के लॉन बॉल इवेंट में उत्तराखंड के खिलाड़ी उत्कृष्ट द्विवेदी ने अंडर-25 पुरुष वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने तीन बार के राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता असम के बिट्टू दास को हराकर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की। उत्कृष्ट की यह जीत उत्तराखंड के लिए गर्व का क्षण है, क्योंकि राज्य ने पहली बार राष्ट्रीय खेल में लॉन बॉल स्पर्धा में भाग लिया था और पहली ही बार में पदक जीतकर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।
जीत के बाद उत्कृष्ट ने कहा, “मैच काफी टक्कर का था और आखिरकार मैं तीन बार के गोल्ड मेडलिस्ट से जितना मेरे लिए बहुत खुशी का पल है।” उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच, सचिव-जनरल और फेडरेशन अध्यक्ष को दिया। साथ ही उन्होंने उत्तराखंड की माननीय खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्या का विशेष धन्यवाद किया, जिन्होंने 38वें राष्ट्रीय खेल से पहले खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित कराया, जिससे उन्हें अपनी क्षमता को और निखारने का मौका मिला।
उत्तराखंड के लिए यह ऐतिहासिक क्षण है, क्योंकि राज्य ने पहली बार लॉन बॉल स्पर्धा में भाग लिया और सीधे स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस जीत से राज्य में लॉन बॉल खेल को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा और आने वाले वर्षों में उत्तराखंड के खिलाड़ी इस खेल में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित होंगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन 
