देहरादून:(बड़ी खबर) कनिष्क सहायक भर्ती परीक्षा Update

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के विज्ञापन संख्या-64/ उ०अ० से०च०आ०/2024 दिनांक 04 अक्टूबर, 2024 के क्रम में कनिष्ठ सहायक संवर्ग के रिक्त पदों हेतु विज्ञापन जारी किया था। आयोग के पत्रांक 166/गोपन (परीक्षा) / 2025-26 दिनांक 24 जुलाई, 2025 के परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार उक्त पदों की टंकण परीक्षा दिनांक 18 अगस्त, 2025 से प्रस्तावित की गयी थी।

तदक्रम में कनिष्ठ सहायक संवर्ग के पदों की टंकण परीक्षा दिनांक 18 अगस्त, 2025 से प्रति दिवस 03 पालियों में आयोजित की जा रही है।

उपरोक्त टंकण परीक्षा हेतु अर्ह अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र दिनांक 12 अगस्त, 2025 से आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर प्रकाशित किये जा रहे हैं। अभ्यर्थी अपने प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को अन्य किसी माध्यम (जैसे-डाक इत्यादि) से प्रवेश पत्र प्रेषित नहीं किये जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027: आवेदन में सुधार के लिए आज से खुला पोर्टल

अभ्यर्थी यह भी सुनिश्चित कर लें कि उनके द्वारा डाउनलोड प्रवेश-पत्र पर बार-कोड भी अंकित हो। टंकण परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को अपना प्रवेश-पत्र एवं पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें