देहरादून:(बड़ी खबर) नकल आरोपी खालिद की अतिक्रमण कर बनाई गई संपत्ति पर गरजा धामी का बुलडोज़र

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

नकल आरोपी खालिद की अतिक्रमण कर बनाई गई संपत्ति पर गरजा धामी का बुलडोज़र

देहरादून/हरिद्वार। UKSSSC परीक्षा में नकल के आरोपी खालिद पर सरकार का बुलडोज़र चला। लक्सर तहसील के सुल्तानपुर कस्बे में आरोपी द्वारा अतिक्रमण कर बनाई गई दुकान को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया।

ADVERTISEMENTSAd

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस कार्रवाई के जरिए स्पष्ट संदेश दिया है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि “जो भी इस मामले में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मदरसों पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, देहरादून में 3 और हल्द्वानी में 2 पर कार्रवाई

लापरवाही पर निलंबन

सरकार ने इस प्रकरण में लापरवाही पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की है। सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात परियोजना निदेशक के. एन. तिवारी को निलंबित कर दिया गया है। वहीं पुलिस विभाग के एक उपनिरीक्षक और एक कांस्टेबल को भी सस्पेंड कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : गौला नदी में नहाते समय 17 वर्षीय किशोर बहा, तलाश में जुटी पुलिस और SDRF

SIT की निगरानी हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश करेंगे

गौरतलब है कि कल ही मुख्यमंत्री धामी ने इस मामले में विशेष अन्वेषण दल (SIT) के गठन की घोषणा की थी। SIT का नेतृत्व ASP जया बलूनी करेंगी, जबकि इसकी निगरानी माननीय उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश के हवाले होगी।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का बड़ा एक्शन! सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के मकानों पर चला बुलडोजर

सरकार का रुख

धामी सरकार ने दो टूक कहा है कि भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता और युवाओं की मेहनत की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। नकल या भ्रष्टाचार से जुड़ा कोई भी तत्व कानून के शिकंजे से बच नहीं पाएगा।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें