तीरथ के मंत्रिमंडल

देहरादून- तीरथ के मंत्रिमंडल को लेकर कयासों का दौर शुरू, क्या यहां भी होगा सरप्राइस?

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून- भाजपा आलाकमान ने जिस तरह मुख्यमंत्री को लेकर सरप्राइस दिया ठीक उसी तरह मंत्रिमंडल में भी फेरबदल के आसार नजर आ रहे हैं मीडिया में लगाए जा रहे कयासों के मद्देनजर बीजेपी आलाकमान एक बार फिर मंत्रिमंडल की लिस्ट में लोगों को चौंका सकता है बताया जा रहा है कि संगठन में भी बदलाव की तैयारी है लिहाजा मंत्रिमंडल फेरबदल में भी उसकी झलक देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़े 👉हल्द्वानी- रानीबाग- भीमताल मार्ग में एक टेंशन हुई कम, इन वाहनों के लिए रोड क्लियर

ADVERTISEMENTSAd

सूत्रों के अनुसार मदन कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष तो वही बंशीधर भगत को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की चर्चाओं का बाजार गर्म है वहीं कई पुराने विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल करने की भी चर्चाएं तेज है। यह भी माना जा रहा है कि तीरथ सिंह रावत के मंत्रिमंडल में आज शाम तक विस्तार होने की संभावना है और पूरे 11मंत्री शपथ ले सकते हैं जो नाम इस वक्त चर्चाओं में हैं वह बिशन सिंह चुफाल, मुन्ना सिंह चौहान, पुष्कर सिंह धामी, चंद्रा पंत, रितु खंडूरी, और महेंद्र भट्ट के नाम तेजी से सामने आ रहे हैं। अब देखना यह है कि क्या चर्चा में आए नाम की तरह भाजपा आलाकमान कहीं मंत्रिमंडल विस्तार में सरप्राइस तो नहीं देगा क्योंकि मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल सभी नामों में से हटके तीरथ सिंह रावत का नाम सामने आया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: रिश्वत ले रहे दो अफसर गिरफ्तार
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पहाड़ से गिरे बोल्डर ने मचाई तबाही, कैलाश यात्रा के अहम रास्ते पर टूटा पुल

यह भी पढ़े 👉उत्तराखंड- यहां घर से कार लेकर गया युवक वापस नही लौटा, किसी ने कर दी दर्दनाक हत्या

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

1 thought on “देहरादून- तीरथ के मंत्रिमंडल को लेकर कयासों का दौर शुरू, क्या यहां भी होगा सरप्राइस?

  1. Ram Singh Kaira जी का नाम भी शामिल किया जाना चाहिए

Comments are closed.