Dehradun , Uttrakhand Weather Alert: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है , पहाड़ से लेकर मैदान तक आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने की संभावना है जिसके चलते कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश , ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। हालांकि शुक्रवार से मौसम का मिजाज सामान्य रहने से राहत की संभावना है।मौसम विभाग का अनुमान सटीक साबित हुआ है। देहरादून में बारिश हुई है। मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश बर्फबारी के आसार जताए है। बताया जा रहा है की देहरादून ,टिहरी सहित कई जिलों में ओलावृष्टि हो सकती है। इतना ही नही कही कही आकाशीय बिजली गिरने का भी अलर्ट है।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने/ओलावृष्टि के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना के संबंध में चेतावनी (वॉच) जारी की है। इसके अलावा, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कई स्थानों पर तथा देहरादून और टिहरी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है।वहीं राज्य के शेष जिलों में छिटपुट स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, 3,500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात होने की संभावना है। ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की भी अपील की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि ओलावृष्टि वृक्षारोपण और बागवानी और खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा सकती है इसलिए खुले स्थानों पर ओलावृष्टि से लोगों और मवेशियों को बचना चाहिए तथा कई कई बिजली गिरने से जानमाल होने की भी संभावना है ।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला
उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान
उत्तराखंड: 12 साल की उम्र से पिता करता रहा यौन शोषण! बेटी ने मां को बताई पूरी बात, फिर पहुंची एसएसपी के पास 
