देहरादून: उत्तराखंड में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने से तापमान में गिरावट आ गई है, जबकि बारिश से नदी-नाले उफान पर बह रहे हैं। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश का पूर्वानुमान जताया है। साथ ही येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सचेत रहने की अपील की है।
देहरादून मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र के जनपदों के अधिकांश स्थानों में व गढ़वाल क्षेत्र के जनपदों के अनेक स्थानों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के बागेश्वर और नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अंदेशा जताया गया है। राज्य के सभी जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने के साथ बारिश हो सकती है। जबकि तेज झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चलने की संभावना है. जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सचेत रहने की अपील की है।
राजधानी देहरादून में आसमान में आंशिक रूप से लेकर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश गरज और चमक के साथ हो सकती है।अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमशः 33°C व 24°C के लगभग रहने की संभावना है। जहां एक ओर बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली है, वहीं दूसरी ओर बारिश ने लोगों की परेशानियों में इजाफा कर दिया है। लगातार हो रही बारिश से प्रमुख मार्गों पर मलबा और बोल्डर गिर रहे हैं, जिससे मार्ग बाधित हो रहे हैं. लोग मार्ग खुलने के लिए घंटों इंतजार करते दिखाई दे रहे हैं. वहीं भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर बह रहे हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में कनिष्ठ सहायक और सहायक लेखाकार की परीक्षाएं स्थगित
उत्तराखंड: ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में घायल महिला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
उत्तराखंड की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, चंडीगढ़ को 7 विकेट से हराकर नॉकआउट में बनाई जगह
हल्द्वानी में पहली बार हुआ दुर्गा होम यज्ञ, वैदिक मंत्रों और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल
ADG की फटकार के बाद जागी नैनीताल पुलिस, एक ही दिन में 43 मुकदमे दर्ज
रुद्रपुर में कार के पहिए के पास मिली नवजात बच्ची
हल्द्वानी: निकोटीन युक्त पान मसाले को लेकर अफवाहों पर खाद्य विभाग ने दी सफाई
उत्तराखंड के युवा सिर्फ नौकरी मांग नहीं रहे, दूसरों को भी दे रहे रोजगार; सीएम धामी से साझा किए अपने अनुभव
हल्द्वानी : जज फार्म ई-ब्लॉक में 170 मीटर सीसी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू, 20 परिवारों को मिलेगा लाभ..
धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर 
