देहरादून- कोरोना संक्रमण के प्रकोप से लोगों की सुरक्षा हेतु राज्य सरकार ने अब “मित्र लैब्स” का शुभारंभ किया है मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को CM आवास से सचल संक्रमण परीक्षण एवं रिपोर्टिंग कोविड-19 प्रयोगशाला का शुभारंभ किया और इस कोरोना एंटीजन टेस्ट लेने वाली मित्र लैब्स वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।यह आईसीएमआर द्वारा भारत की एकमात्र मोबाईल/सचल मंजूर लैब है। इससे रैपिड एंटिजन टेस्ट और आरटी-पीसीआर दोनों करवाये जायेंगे,जिससे लोगों को भी सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर भगत, विधायक हरवंश कपूर, सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी, सीएओ हरिद्वार डॉ. शंभु कुमार झा आदि डाक्टर और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
यह चलती फिरती लैब LAB फिलहाल हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर कोरोना सैंपल लेने के साथ ही एंटीजन टेस्ट भी करेगी गौरतलब है कि लगातार बढ़ रहे कोविड-19 के मामलों के मद्देनजर इसके प्रभाव और दुष्परिणाम से लोगों की सुरक्षा के लिए सरकार ने ज्यादा से ज्यादा को भी टेस्ट कराने का निर्णय लिया है लिहाजा अब सरकार की यह पहल है कि लोगों के गांव गलियों और उनके घरों पर यह लैब जाकर टेस्ट करेगी और जागरूक करेगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, दो युवकों की मौत
उत्तराखंड: देहरादून में ‘मन की बात’ कार्यक्रम, सीएम धामी ने बताई इसकी खासियत
सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में बनेंगे आधुनिक आवास
सीएम धामी ने दी महावीर जयंती की शुभकामनाएं, शांति और सदाचार का दिया संदेश
उत्तराखंड: बिल नहीं भरा तो कटा कनेक्शन! अस्पताल से लेकर स्ट्रीट लाइट तक कार्रवाई
उत्तराखंड: ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, एसएसपी ने किया उपनिरीक्षक निलंबित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक 
