देहरादून- उत्तराखंड कैडर के वर्ष 2011 बैच के IAS मंगेश धिल्डियाल को बडी जिम्मेदारी मिली है। घिल्डियाल पीएमओ में अनुसचिव के पद पर अगले चार वर्षों के लिये तैनात होने जा रहे है। केंद्रीय विभाग से आया पत्र तेजी से ब्यूरोक्रेसी में वायरल हो रहा है। हलांकि आज शनिवार व होने के चलते सचिवालय में अवकाश ही था। इस पत्र की आधिकारिक तौर पर अभी पुष्टि नही हो पा रही है।
रूद्रप्रयाग में डीएम रहे व मौजूदा समय में डीएम टिहरी के पद पर तैनात मंगेश घिल्डियाल अगले सप्ताह तक दिल्ली के लिये रवाना हो सकते है।डीओपीटी से सीधे आये पत्र पर राज्य सरकार भी जल्द निर्णय लेगी। इसके साथ ही राज्य में डीएम टिहरी के पद पर भी किसी अफसर की लॉटरी खुल सकती है। कुछ माह पूर्व ही सरकार ने रूद्रप्रयाग से टिहरी जैसे अहम जिले की जिम्मेदारी मंगेश को सौंपी है।

इससे पहले वह बागेश्वर जिले के डीएम भी रह चुके है। इनके ट्रांसफर होने से बागेश्वर जिले के लोग नाराज दिखे। जिसके बाद उन्होंने दोबारा मंगलेश को जिले की जिम्मेदारी सौपने की मांग की। मंगलेश कई बड़े कामों को अंजाम दे चुके है।
कौन हैं मंगेश घिल्डियाल – मंगेश 16 मई 2017 को रुद्रप्रयाग के 23वें जिलाधिकारी बने थे। पहले बागेश्वर और बर्तमान में टिहरी के जिलाधिकारी पद पर तैनात, गढ़वाल के पौड़ी के टांडिया गांव में उनका जन्म हुआ था।
– उनके पिता प्राइमरी स्कूल में हेडमास्टर थे। आठवीं तक की पढ़ाई गांव में करने के बाद वे देहरादून चले आए।
– यहां उन्होंने नौवीं से लेकर ग्रैजुएशन तक की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने कुमाऊं यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रैजुएशन और फिर इंदौर के देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी से एमटेक किया।
– इसी दौरान ‘लेजर टेक्नीक’ पर रिसर्च के लिए उन्हें साइंटिस्ट के रूप में नियुक्ति मिली। उन्होंने 2010 में पहली बार सिविल सेवा परीक्षा बिना कोचिंग के ही दी।
– एग्जाम में मंगेश को 131वीं रैंक मिली जिसके बाद उनका सिलेक्शन पुलिस प्रशिक्षण अकादमी, हैदराबाद के लिए हो गया।
– इसके बाद भी वे सिविल परीक्षा की तैयारी में जुटे रहे। 2011 में उन्होंने दोबारा सिविल सेवा एग्जाम दिया और चौथा स्थान प्राप्त किया।
– इसके बाद उन्होंने अपना कैडर उत्तराखंड चुना। पहली पोस्टिंग चमोली में मुख्य विकास अधिकारी के रूप में मिली

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: यहां खिड़की में देखा तो बैठा था तेंदुवा, फैल गई दहशत Video
हल्द्वानी: यहां सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक गंभीर
सीएम धामी से मिले शेफ केशव नेगी, सहयोग के लिए जताया आभार
उत्तराखंड STF की ‘लखपति इनामी’ योजना शुरू, आप भी पा सकते हैं लाखों का इनाम
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) CM धामी के निर्देश का असर, कल बहा पुल, आज शुरू हुआ यातायात
Bhimtal: ओखलकांडा सड़क हादसे पर उठे गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच और ₹25 लाख मुआवजे की मांग
उत्तराखंड : यहां युवक लापता, पुल में मिली स्कूटी
उत्तराखंड : यहां सड़क किनारे मिले दंपती के शव, मची खलबली
उत्तराखंड : आज यहां बारिश के चलते छुट्टी घोषित 
