देहरादून- लंबे अरसे बाद उत्तराखंड में फिर से फिल्म शूटिंग का सिलसिला शुरू हो चला है आज से मशहूर सिने अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म “जर्सी” की शूटिंग शुरू होने वाली है दून स्कूल में जर्सी फिल्म का पहला शूट किया जाएगा, राज्य सरकार द्वारा फिल्म की शूटिंग के लिए राज्य में बेहतर माहौल बनाने के हर भरसक प्रयास किए गए हैं लिहाजा बड़ी संख्या में अब यहां फिल्म की शूटिंग होने की उम्मीद है।
एक्टर शाहिद कपूर 10 दिन पहले ही देहरादून पहुंच चुके थे उनके साथ अभिनेत्री मृणाल ठाकुर भी पहले से मौजूद है मंगलवार को अभिनेता पंकज कपूर भी देहरादून पहुंच गए हैं बताया जा रहा है कि इस फिल्म में शाहिद कपूर क्रिकेट के एक रणजी खिलाड़ी की जिंदगी पर उनका किरदार निभा रहे हैं जबकि पंकज कपूर एक कोच की भूमिका में दिखाई देंगे।

जानकारी के मुताबिक शाहिद कपूर रोजाना क्रिकेट का अभ्यास कर रहे हैं देहरादून और मसूरी के आसपास करीब 10 दिन की शूटिंग के बाद पूरा क्रू मुंबई लौट जाएगा और अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में यहां दोबारा वापसी होगी और कुछ अन्य सीन शूट किए जाएंगे।
गौरतलब है कि अब तक बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर उत्तराखंड में फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालु’ और ‘कबीर सिंह’ की शूटिंग कर चुके हैं जबकि मृणाल ठाकुर ‘बाटला हाउस’ की शूटिंग के लिए देहरादून और मसूरी में पहले भी आ चुकी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर सख्ती की तैयारी, फिर होगी मुनादी
उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार 
