श्री अन्न महोत्सव में आयोजित सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में प्रतिभाग करते मंत्री गणेश जोशी।
श्री अन्न महोत्सव में गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी, मीना राणा, सौरव मैठाणी के लोक गीतों ने बांधा समा।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने लोक गायक और कलाकारों को किया सम्मानित।
देहरादून, 13 मई। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि विभाग द्वारा आयोजित उत्तराखंड श्री अन्न मिलेट महोत्सव 2023 के प्रथम दिन आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। श्री अन्न महोत्सव गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी, लोक गायक सौरव मैठाणी, मीना राणा ने अपनी लोक गीतों के माध्यम से महोत्सव में उपस्थित लोगों का लोक संस्कृति की मनमोहक छटा बिखेरी। कलाकारों ने लोक नृत्य और लोक गीतों की झड़ी लगाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी के ‘स्याली रामदेई’ और सौरव मैठाणी के ‘ऊंचा ऊंचा सैंडल पैरों लो बनारसी साड़ी के’ गीतों से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी और दर्शकों ने कार्यक्रमों का लुत्फ उठाया।
गौरतलब है कि 13 से 16 मई तक देहरादून हाथीबड़कला स्थित सर्वे स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के उपलक्ष में कृषि विभाग द्वारा चार दिवसीय उत्तराखण्ड श्री अन्न महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस महोत्सव का उद्देश्य प्रदेश में मिलेट्स के उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ -साथ श्री अन्न का प्रचार प्रसार के साथ ही मिलेट्स के उत्पाद को आमजनमानस की थाली में शामिल करना है। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने सभी लोक गायक और कलाकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार
उत्तराखंड: यहां झांकी पर मुकदमे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश, कोतवाली में किया प्रदर्शन!
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) गौला नदी में बहे 17 वर्षीय आदित्य का शव बरामद
हल्द्वानी :दोस्त की बहन को झांसा देकर दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड : शैलेश मटियानी शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित हुए ये 19 शिक्षक
उत्तराखंड में शुरू हुई नंदा देवी की बड़ी जात, कुरुड़ से कैलाश रवाना हुई यात्रा
हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला, सुप्रीम कोर्ट में 9 सितंबर को आ सकता है फैसला
उत्तराखंड: पहाड़ी फलों से जैम-चटनी बनाकर आत्मनिर्भर बन रहीं हल्द्वानी की महिलाएं, बड़े शहरों तक पहुंच रहे उत्पाद
31 साल से लटका जमीन का मामला पहुंचा जनसुनवाई में, दीपक रावत ने अफसरों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
CM धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं से कहा- ‘देवभूमि उत्तराखंड आपका अपना घर है’, बोले- युवा शक्ति ही विकसित भारत की ताकत 
