देहरादून – रोडवेज कर्मचारियों के आंदोलन के चलते देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश व रुड़की समेत समूचे गढ़वाल मंडल में शुक्रवार को रोडवेज बसों का संचालन ठप रहेगा। दिल्ली मार्ग समेत जयपुर, चंडीगढ़, फरीदाबाद, गुरुग्राम, आगरा, लखनऊ, मुरादाबाद, बरेली, धर्मशाला, पानीपत, लुधियाना, सहारनपुर आदि समेत स्थानीय मार्गों पर भी बस संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। इससे यात्रियों को परेशानी हो सकती है। वहीं, कर्मचारियों ने गुरुवार रात जाने वाली लंबी दूरी की बसों का संचालन करने से भी इनकार कर दिया।
गुरुवार को रोडवेज प्रबंधन ने कर्मचारियों को सुलह वार्ता के लिए बुलाया था, लेकिन रोडवेज के प्रबंध निदेशक रोहित मीणा खुद वार्ता में नहीं पहुंचे। इससे कर्मचारियों का आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने अपना आंदोलन स्थिगत करने से मना कर दिया।
कर्मचारियों ने कहा कि 31 जनवरी से पूरे प्रदेश में बेमियादी हड़ताल शुरू कर बसों का चक्का-जाम कर दिया जाएगा। करीब 3000 संविदा व विशेष श्रेणी कर्मचारियों के नियमितीकरण व तत्काल 500 बसों की खरीद की मांग को लेकर रोडवेज के पांच कर्मचारी संगठनों के संयुक्त मोर्चा ने सोमवार से आंदोलन शुरू किया हुआ है। सोमवार को टनकपुर मंडल और मंगलवार को नैनीताल मंडल में एक दिन की हड़ताल रही और बस संचालक शत प्रतिशत ठप रखा गया।शुक्रवार को देहरादून मंडल में एक दिन की हड़ताल का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित है और 31 जनवरी की मध्य रात्रि 12 बजे से पूरे प्रदेश में बेमियादी हड़ताल की चेतावनी दी हुई है। इससे घबराए प्रबंधन ने सुलह वार्ता के प्रयास करते हुए कर्मचारियों से बुधवार शाम वार्ता की थी, जो विफल रही थी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर नगर पालिका में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: रामनगर में सड़कों का हाल देखने अचानक पहुंचे दीपक रावत, अधिकारियों को मिली साफ डेडलाइन
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा मिलेगा? अजय भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट, सरकार की तैयारी तेज
उत्तराखंड: रामनगर नगर पालिका के कामकाज पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के लिए बनाई समिति
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनाने की ओर उत्तराखंड, बद्रीनाथ और गंगोत्री में बढ़ी भीड़
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर 
