देहरादून – सरकारी इंटर कालेज में प्रधानाचार्य के 50 फीसदी रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के विरोध के बीच दो हजार से ज्यादा शिक्षकों ने चयन परीक्षा के लिए आवेदन कर दिया। इस संख्या के अभी और बढ़ने की उम्मीद है। राज्य लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने इसकी पुष्टि की। आवेदन की अवधि को 31 मई तक बढ़ा दिया गया है।
प्रधानाचार्य भर्ती को लेकर माध्यमिक शिक्षकों के बीच अब दोफाड़ की स्थिति बन गई है। राजकीय शिक्षक संघ इस भर्ती को निरस्त करने की मांग कर रहा है। वहीं दो हजार से ज्यादा शिक्षक संघ के फैसले के साथ नहीं है। ऐसे में सरकार के लिए भी धर्मसंकट की स्थिति है। यदि भर्ती को निरस्त नहीं किया जाता तो संघ का विरोध झेलना होगा। वहीं यदि अंतिम दौर में भर्ती निरस्त की जाती है तो आवेदन कर चुके शिक्षक अदालत जा सकते हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में चार आरोपित जिला बदर, इस साल अब तक 98 लोगों पर हुई कार्रवाई
हल्द्वानी : रोते हुए बोले विधायक सुमित हृदयेश—मेरी जान को खतरा, फोन टैपिंग का लगाया आरोप
उत्तराखंड के युवाओं को सिखाई जाएंगी विदेशी भाषाएं, हर जिले में ट्रेनिंग सेंटर खोलने की तैयारी
देहरादून में होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, पंजीकरण शुरू; जानिए क्या होगा खास
मेरठ के सौरभ हत्याकांड में बड़ा फैसला, नीले ड्रम केस में साहिल और मुस्कान को फांसी की सजा
पहली बार हल्द्वानी पहुंचे भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मीडिया सह संयोजक भुवन जोशी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
उत्तराखंड नेपाल सीमा पर सक्रिय है ईसाई मिशनरियां
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट
सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम 
