देहरादून: प्रदेश के समस्त निजी स्कूल अब मनमानी फीस नहीं लेंगे। साथ ही अभिभावकों को किसी खास दुकान से स्कूल ड्रेस या किताबें खरीदने के लिए बाध्य नहीं करेंगे। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट ने सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये हैं।
गुरुवार को देहरादून में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की निजी स्कूलों के प्रबंधकों के साथ बैठक हुई। जिसमें निदेशक महावीर सिंह बिष्ट ने कहा कि अभिभावकों की शिकायत रहती है कि स्कूल संचालक मनमर्जी से हर वर्ष फीस में बढ़ोत्तरी करते हैं। इसका उन्हें कोई वास्तविक कारण नहीं बताया जाता है।
इतना ही नहीं अधिकांश निजी स्कूल अभिभावकों को किताबें और स्कूल ड्रेस खरीदने के लिए एक खास दुकान में भेजते हैं, जो पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि कुछ जिलों में मुख्य शिक्षा अधिकारी नियमों का पालन करवा रहे हैं। बताया कि निजी स्कूलों को प्रत्येक शिक्षा सत्र में फॉर्म भरने से पहले अपने ब्रॉशर में फीस की विस्तृत जानकारी देनी होगी।
यदि स्कूल अपनी फीस में बढ़ोत्तरी करता है तो उसे कारण सहित इसकी जानकारी देनी होगी और नोटिस बोर्ड पर भी इसे चस्पा करना होगा। प्रदेश के सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों के लिए आदेश जारी किया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: एसआईटी ने दलाल को किया गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) जो भी है काम निपटा लो, फिर बैंक की हड़ताल ही हड़ताल
उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन 
