देहरादून- उत्तराखंड में कृषि विभाग में लंबे समय से अटैचमेंट के नाम पर सुगम स्थानों पर दफ्तरों में कुर्सी जमाए कार्मिकों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है। नवनियुक्त कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सख्त एक्शन दिखाते हुए सालों से विभागों में जमे हुए कर्मचारियों पर हंटर चलाना शुरु कर दिया है।
कृषि मंत्री गणेश जोशी के निर्देश पर कृषि निदेशक गौरी शंकर ने 45 से ज्यादा अफसर और कर्मचारियों के अटैचमेंट निरस्त कर दिए हैं। साथ ही सभी कर्मचारियों को अपने मूल तैनाती पर लौटने के निर्देश दिए गए हैं। यही नहीं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने तबादले के बावजूद नई तैनाती पर ज्वाइन न करने वाले रेशम विभाग के निरीक्षक सुभाष के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने रेशम निदेशक सुभाष को निलंबन करने को कहा है। दरअसल सुभाष का कुछ महीने पहले पिथौरागढ़ तबादला हुआ था, उन्होंने वहां ज्वाइन नहीं किया। जिसके बाद मंत्री गणेश जोशी ने यह निर्देश दिए हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 


