देहरादून : इस तारीख से शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

15 सितंबर से शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा

देहरादून। चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में 15 सितंबर से केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा का संचालन शुरू किया जाएगा। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) अनुमति मिलने के बाद सात सितंबर से आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर हेली टिकट की बुकिंग शुरू की जाएगी। की

इस बार 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही गुप्तकाशी, सिरसी व फाटा से हेली सेवा का संचालन शुरू किया गया था। मानसून सीजन को देखते हुए डीजीसीए ने 25 जून से हेली सेवा का संचालन रोक दिया था। चारधाम यात्रा का दूसरा चरण 15 सितंबर से शुरू हो

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी

रहा है। इसके लिए डीजीसीए ने निरीक्षण करने के बाद हेली सेवा संचालन की अनुमति दे दी है। आईआरसीटीसी की ओर से अपनी वेबसाइट पर सात सितंबर को सुबह 11 बजे से हेली टिकट बुकिंग की जानकारी जारी कर दी है, जिसमें 15 से 30 सितंबर तक की यात्रा के लिए हेली टिकट की बुकिंग हो सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश में भी नहीं डिगा उक्रांद का हौसला, नौगांवखाल में 100 से ज्यादा लोगों ने थामा पार्टी का दामन

यूकाडा के सीईओ प्रतीक जैन ने बताया कि गुप्तकाशी, सिरसी व फाटा हेलीपैड से नौ एविएशन कंपनियों के माध्यम से हेली सेवा संचालित की जाती है। डीजीसीए ने 15 सितंबर से हेली सेवा फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी है।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें