मौसम अपडेट(देहरादून) अगले दो दिन में उत्तराखंड से मानसून वापसी संभव हरिद्वार होते हुए होगी मानसून वापसी ।।
उत्तराखंड से मानसून की वापसी को लेकर बड़ी अपडेट आ रही है दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा फिलहाल 37.5°N, 73°E अक्षांश-देशांतर से गुजरते हुए रामपुर, बुशहर, हरिद्वार, मुरादाबाद, इटावा, बांसवाड़ा, वल्लभ विद्यानगर, वेरावल होते हुए 20.5°N और 69°E तक फैली हुई है।
अगले 2 दिनों में राजस्थान, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के शेष हिस्सों से, साथ ही मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी संभव है।
उत्तर और मध्य बंगाल की खाड़ी पर बना लो प्रेशर एरिया पश्चिम की ओर बढ़ते हुए अब वेल मार्क्ड लो प्रेशर में बदल गया है। यह आगे चलकर डिप्रेशन में तब्दील हो सकता है और 26 सितम्बर को उत्तर-पश्चिम व पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर गहराएगा।
यह सिस्टम 27 सितम्बर को दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्र प्रदेश तट को पार करेगा। इससे जुड़ा साइक्लोनिक सर्कुलेशन समुद्र तल से 7.6 किमी ऊँचाई तक फैला है और दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है।
उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी, उत्तर ओडिशा और उत्तर आंध्र प्रदेश तट पर बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन, ऊपर बताए गए लो प्रेशर सिस्टम में मिल गया है।
इस सिस्टम से एक ट्रफ रेखा दक्षिण महाराष्ट्र तट तक फैली हुई है, जो तेलंगाना और उत्तर आंतरिक कर्नाटक से होकर गुजर रही है।
पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल
पिछले 24 घंटे के दौरान, केरल, तेलंगाना और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में मध्यम से भारी बारिश हुई।
विदर्भ, तटीय ओडिशा और उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश, कुछ जगह भारी बौछारें दर्ज की गईं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहाँ थाने में महिला दरोगा से मारपीट, दंपति गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) सरकारी वाहन चालकों के 72 पदों पर भर्ती
देहरादून :(बड़ी खबर) 106 दरोगाओ के तबदले, चढ़ेंगे पहाड़
उत्तराखंड: STF की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की बिजली तार चोरी का खुलासा
उत्तराखंड: सीएम धामी ने खुद की स्व-गणना, डिजिटल जनगणना की शुरुआत
उत्तराखंड: कल नैनीताल पहुंचेंगे CM धामी, अधिकारियों संग कानून व्यवस्था पर करेंगे चर्चा
उत्तराखंड: वीकेंड पर हल्द्वानी-काठगोदाम में ट्रैफिक डायवर्जन लागू
उत्तराखंड: सीएम धामी का सख्त संदेश: अब योजनाओं में देरी नहीं, अधिकारियों को चेतावनी
हल्द्वानी: पत्रकार पर मुकदमे के विरोध में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई वापस लेने की मांग
देहरादून :(भर्ती:भर्ती) 72 पदों पर आई सीधी भर्ती 
