Dehradun , Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है मंगलवार की देर रात आए आंधी-तूफान से जनजीवन अस्त व्यस्त होने के साथ ही तीन लोगों की मौत हो गई।मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के जनपदों में अगले 24 घंटे गरज चमक के साथ बारिश मैदानी इलाकों में तेज झक्कड़ हवाएं चलने की संभावना है तथा नैनीताल ,उधम सिंह नगर ,हरिद्वार, पौड़ी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की भी संभावना है
जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है
25 मई को ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने 25 मई को राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज बौछार आकाशीय बिजली ओलावृष्टि झक्कड़ वायु गति 70 किलोमीटर से बढ़कर अब 80 किलोमीटर प्रति घंटा की संभावना से चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है इसके अलावा 25 मई को राज्य के जनपदों में कहीं कहीं गर्जन के साथ तेज बौछार आकाशीय बिजली ओलावृष्टि झक्कड़ वायु गति 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक चलने तथा राज्य के नैनीताल , पौड़ी , उधमसिंह नगर तथा हरिद्वार जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने 26 मई को भी राज्य के जनपदों में तथा झोंकेदार हवाये 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग ने उपरोक्त समय एहतियात बरतने की बात कहते हुए कहा कि बिजली गिरने से जान माल की हानि हो सकती है तथा ओलावृष्टि वृक्षारोपण बागबानी को नुकसान पहुंचा सकता है इसलिए बेहद सतर्कता बरतने की लोगों को जरूरत है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित
उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात
अक्षय कुमार मसूरी में, जाह्नवी कपूर नैनीताल में, जानिए क्यों बॉलीवुड को पसंद आ रहा उत्तराखंड
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिले बढ़े, 17 दिन में परीक्षा परिणाम, अब इन कार्यक्रमों की तैयारी
हल्द्वानी: गवर्नमेंट हाउसिंग सहकारी समिति का चुनाव संपन्न, इन सदस्यों के हाथों में आई जिम्मेदारी
उत्तराखंड में नर्सिंग की बढ़ीं सीटें, विदेशों में भी मिल रहीं नौकरियां
उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान 
