देहरादून– अगले तीन दिन प्रदेश के मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है, एक ,दो और तीन मार्च को को प्रदेश में अच्छी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।1 मार्च की शाम से प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश की एक्टिविटी रहने जा रही है। विशेष तौर पर चमोली ,पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों में इस दौरान भारी बारिश और बारिश बर्फबारी की भी संभावना जताई है। मौसम केंद्र देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार कल रात रात से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, और अधिकतर जगहों थंडरस्टॉर्म एक्टिविटी के साथ बिजली चमकने की गतिविधियां देखने को मिल सकती है। उन्होंने बताया कि 2 मार्च से यह एक्टिविटी और बढ़ने जा रही है, और पूरे प्रदेश में हल्की से माध्यम वर्षा के आसार हैं इसके अलावा मैदानी और पर्वतीय जिलों के कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है।
उन्होंने बताया कि कुमाऊं के अधिकतर जिलों में भारी बारिश के साथ बर्फबारी की गतिविधियां बढ़ सकती है। विक्रम सिंह के अनुसार 2 मार्च को मौसम का पिक रहने वाला है, और 1 तारीख की रात से 2 तारीख की सुबह तक पर्वतीय क्षेत्र के 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर देखने को मिल सकता है। 3 तारीख को भी प्रदेश के मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
