Dehradun , Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 4 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज शनिवार को कहीं-कहीं गर्जन और बिजली चमकने के साथ बारिश की तेज बौछार पड़ने की संभावना है। जबकि, देहरादून, टिहरी और पौड़ी जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा नैनीताल ,उधम सिंह नगर , चंपावत, बागेश्वर ,पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिले में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। वहीं 2 जुलाई को भी राज्य के पर्वतीय जनपदों भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
3 और 4 जुलाई को पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 3 और 4 जुलाई को राज्य के पर्वतीय जनपदों के साथ ही मैदानी इलाकों में भी भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 3 जुलाई को राज्य के नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले में जबकि
4 जुलाई को राज्य के नैनीताल ,चंपावत, पिथौरागढ़ ,देहरादून ,टिहरी ,पौड़ी जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है। इसके अलावा उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ भारी और तीव्र दौर की बारिश की संभावना है जिसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है और ऐतिहाद बरतने की सलाह दी गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) समूह ग के 101 पदों पर आई भर्ती
CM धामी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी छात्रों को मिली छात्रवृत्ति; बोले- शिक्षक बनाते हैं देश का भविष्य
उत्तराखंड में SIR पर बड़ा अपडेट, 24.29 लाख नोटिसों की सुनवाई पूरी; अब DSE-PSE की बारी
कुंभ 2027 से पहले उत्तराखंड को बड़ी सौगात, केंद्र ने आवंटित किया 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न
हल्द्वानी- शुद्धिकरण मामले में FIR दर्ज
उत्तराखंड: बाड़े में घुसा आवारा कुत्तों का झुंड, दहशत में मची भगदड़; 33 भेड़-बकरियां मरीं
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में पैतृक जमीन बेचने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी
उत्तराखंड: छात्र-छात्रा की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, एक ही गांव के थे दोनों
चमोली के मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले 2 शव 



