- जेई पेपर लीक के बाद अब एई भर्ती परीक्षा रद्द, हरिद्वार पुलिस ने की नकलचिओ की पुष्टि, अब इस महीने होगी परीक्षा।
देहरादून- (नितेश बिष्ट) उत्तराखंड में लगातार पेपर लिक का दौर जारी है। हाल ही में जेई के पेपर लीक के चलते उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जेई भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया था जिसके बाद लोक सेवा आयोग ने एई भर्ती परीक्षा को भी रद्द कर दिया है। हरिद्वार पुलिस ने इस परीक्षा मे शामिल 9 नकलचियो की पुष्टि करते हुए आयोग ने मंगलवार को जेई की परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने यह जानकारी देते हुए कहा कि आयोग की यह परीक्षा 13, 14, 16, 17 और 18 अगस्त को आयोजित कराई जाएंगी। साथ ही परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की जानकारी अलग से आयोग की वेबसाइट या समाचार पत्रों के माध्यम से दी जाएगी।
बता दे UKPSC ने 1 सितंबर 2021 और 20 सितंबर 2021 को अपने आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती विज्ञापन जारी किया था, जिसमे सहायक अभियंता के साथ विभागों में 170 पदों पर भर्ती की गई थी। वर्ष 2022 के 23 से 27 अप्रैल के बीच इस भर्ती की लिखित वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा आयोजित कराई गई थी जिनका परिणाम 18 नवंबर को वेबसाइट पर जारी कर दिया गया था। बता दे एई की भर्ती से आवास विभाग में एई के 15, सिंचाई विभाग में 25, लघु सिंचाई विभाग मे 8, पेयजल तथा स्वच्छता विभाग में 21, ऊर्जा विभाग में 2 और लोक निर्माण विभाग में 43 पदों पर भर्ती की तैयारी की जानी थी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला
उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान 
