- उत्तराखंड में 288 पुल होंगे डबल लेन, यातायात होगा और भी सुगम, जानिए किस जिले में कितने पुल होंगे डबल लेन।
देहरादून- (नितेश बिष्ट) वाहनों में सफर करने के दौरान मिलने वाले ट्रैफिक जाम से हर कोई परेशान रहता है। इसके पीछे का कारण सड़कों का चौड़ीकरण ना होना है। दरअसल उत्तराखंड राज्य की सड़कों पर यातायात को सुगम बनाने के लिए 182 सिंगल लेन पुलों को डबल लेन करने का काम शुरू हो गया है। इसमें अहम पुलों के साथ चार धाम यात्रा और ट्रैफिक दबाव वाले पुल भी शामिल है।
उत्तराखंड राज्य में सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है, साथ ही वाहनों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। इस समस्या को सरकार ने संज्ञान में लेते हुए सड़को के चौड़ीकरण पर फोकस कर रही है लेकिन इसके बावजूद भी ट्रैफिक की दिक्कत सामने आ रही है। अधिकांश स्थानों पर पुल अपग्रेड ना होने के चलते सड़कों के चौड़ा होने के बावजूद भी ट्रैफिक की दिक्कत दूर नहीं हो पा रही है।
प्रदेश भर में 288 पुल ऐसे हैं जिनकी भार क्षमता कम होने के कारण ट्रैफिक संचालन में दिक्कत आ रही है। इस समस्या को देखते हुए सरकार ने 288 पुलो को अपग्रेड करने के लिए चिन्हित किया है। पहले चरण में 182 पुलों को डबल लेन करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही सरकार ने इन फूलों को अपग्रेड करने के लिए पहले चरण में 12 करोड का बजट जारी किया है। प्रमुख सचिव लोनिवि आरके सुधांशु ने बताया कि सामरिक महत्व, चारधाम यात्रा और ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए राज्य के 288 पुलों को अपग्रेड करने का निर्णय लिया गया है। जिसके पहले चरण में 182 पुलों के लिए 12 करोड़ का बजट जारी किया गया है।
किस जिले में कितने पुल होंगे डबल लेन
अल्मोड़ा 47
चमोली 38
देहरादून 25
उत्तरकाशी 13
रुद्रप्रयाग 12
नैनीताल 11
चंपावत 10
पिथौरागढ़ 9
उधम सिंह नगर 8
पौड़ी 6
बागेश्वर 3
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन 
