देहरादून। उत्तराखंड में छह भर्ती परीक्षाओं का रास्ता साफ हो गया है। वहीं, समूह-ग की तीन भर्तियों पर – भी जल्द ही फैसला हो जाएगा। ऐसी कई भर्तियां सिलेबस के कारण लटकी हुईं हैं। इन पर संबंधित आयोगों ने सिलेबस बनाकर भेजे थे। इन नौ भर्तियों में सिलेबस पर विभागों की सहमति मिल गई है। कुछ में सुझाव भी आए हैं, जिसके हिसाब से बदलाव किए जा रहे हैं।
प्रदेश में सरकार वैसे तो तेजी से भर्ती का दबाव बनाती रही है लेकिन सिलेबस के कारण भर्तियां लटकतीजा रही हैं। विभिन्न विभागों में जेई एई की भर्ती हो या अन्य, सिलेबस फाइनल न होने के कारण भर्ती प्रस्ताव (अधियाचन) आने के बावजूद भर्तियां शुरू नहीं हो पाई।

समूह-ग की तीन भर्तियों पर निर्णय जल्द होगा
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की वैयक्तिक सहायक-अपर निजी सचिव, स्नातक स्तरीय और लिपिकीय वर्ग कनिष्ठ सहायक की भर्ती परीक्षाओं का सिलेबस पर फैसला जल्द होगा। इनके सिलेबस की तैयारी अंतिम चरण में है। उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी एक माह में ये पूरी हो जाएगी। वहीं, एई-जेई भर्ती सिलेबस को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को शासन में बैठक होगी। वन विभाग स्केलर भर्ती नियमावली के कारण लटकी है, जिस पर कैबिनेट के माध्यम से संशोधन होगा।
कार्मिक विभाग की लगातार जद्दोजहद के बाद आखिरकार छह भर्तियों का सिलेबस फाइनल हो
गया है। इसमें सहायक लेखाकार, कृषि अधिकारी-1, कृषि अधिकारी-3, केमिस्ट जल संस्थान, लाइब्रेरियन प्रमुख हैं।
इन भर्तियों के सिलेबस पर संबंधित विभागों ने अपनी सहमति दे दी है। मुख्यमंत्री धामी के अनुमोदन के बाद आयोगों को भेजे जा रहे हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी
उत्तराखंड: 451 पदों को जल्द भरने के निर्देश
उत्तराखंड : यहां रील बनाने पर डांटने से नाराज किशोरी फंदे से लटकी
उत्तराखंड में तहसीलदार और पूर्ति निरीक्षक के 72 पदों पर चयन
उत्तराखंड : 11 जिलों में आंधी-ओलावृष्टि का अलर्ट
विपक्ष के मुद्दों पर सीएम धामी ने क्या कहा? काशीपुर में कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
हल्द्वानी में चार आरोपित जिला बदर, इस साल अब तक 98 लोगों पर हुई कार्रवाई
हल्द्वानी : रोते हुए बोले विधायक सुमित हृदयेश—मेरी जान को खतरा, फोन टैपिंग का लगाया आरोप
उत्तराखंड के युवाओं को सिखाई जाएंगी विदेशी भाषाएं, हर जिले में ट्रेनिंग सेंटर खोलने की तैयारी
देहरादून में होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, पंजीकरण शुरू; जानिए क्या होगा खास 
