देहरादून- खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग का बड़ा फैसला, पढ़िए पूरी खबर

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Dehradun News- राज्य में लगभग 9200 सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए अब प्रति कुंटल ₹50 लाभांश बढ़ा दिया है यही नहीं कोविड-19 से मौत पर 10 लाख रुपए एवं आश्रित को सस्ते गल्ले की दुकान का लाइसेंस दिए जाने का निर्णय भी लिया गया है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बंशीधर भगत ने बैठक में निर्णय लेते हुए कैबिनेट पर प्रस्ताव लाने के निर्देश दिए हैं।

कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि अब तक सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता ओं को चीनी में ₹7 28 पैसे और राज्य खाद्य योजना में ₹18 प्रति कुंतल लाभांश दिया जाता था जिसे बढ़ाकर ₹50 प्रति कुंतल करने का निर्णय लिया गया है जिससे कि सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता ओं को काफी लाभ मिलेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
Ad AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें