देहरादून- राज्य में सरकारी मेडिकल कॉलेजों से हटाए गए संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को फिर से तैनाती दिए जाने के आदेश किए गए हैं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार ने मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्य को रिक्त पदों के सापेक्ष कर्मचारियों को तैनात करने के निर्देश दिए हैं। दरअसल कोविड-19 के दौर में मेडिकल कॉलेजों में दो हजार के करीब कर्मचारियों को विभिन्न आउटसोर्सिंग एजेंसियों के माध्यम से संविदा पर तैनात किया गया था। जिनमें से एक हजार के करीब कर्मचारी रिक्त पदों के सापेक्ष रखे गए थे, जबकि अन्य को आपात परिस्थितियों में बिना पद पर ही रखा गया था।
2 साल की सेवा के बाद इन सभी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को 31 मार्च को हटा दिया गया था। जिसके बाद से ही कर्मचारी लगातार आंदोलन कर रहे थे। कर्मचारियों के विरोध को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने इन कर्मचारियों को बहाल करने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद अब सरकार ने आदेश के बाद श्रीनगर हल्द्वानी दून और अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में से हटाए गए 50% कर्मचारियों को समायोजित करने की कवायद शुरू कर दी है जबकि अन्य कर्मचारियों को अभी इंतजार करना होगा।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
